Exclusive: शाही ठाठ के साथ करोड़ों के इस 'बंगले' में रहेगा राम रहीम, कांग्रेस ने पैरोल पर उठाए सवाल

राम रहीम की पैरोल टाइमिंग को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। राम रहीम को पैरोल दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gurmeet Ram Rahim parole
शाही ठाठ के साथ करोड़ों के इस 'बंगले' में रहेगा राम रहीम | Image: Republic

Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से पैरोल पर बाहर आ रहा है। हरियाणा विधानसभा के लिए होने वाले मतदान से ठीक पहले राम रहीम को मिली पैरोल से चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह 11वीं बार जब राम रहीम को पैरोल मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम अब तक 10 बार जेल से बाहर आ चुका है। बलात्कार का दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह 20 दिन की पैरोल पर आने के बाद यूपी के बागपत में रहेगा, जहां उसके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।

रिपब्लिक टीवी गुरमीत राम रहीम के आश्रम तक पहुंची। रिपब्लिक ने आश्रम के अंदर बाबा के शिष्यों से बातचीत की। उनके शिष्यों ने बताया कि राम रहीम के 8 करोड़ से अधिक भक्त हैं। बाबा के शिष्यों का दावा है कि 'डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को फंसाया गया है। एक अनुयायी ने कहा कि बाबा ने लाखों लोगों को नशे की लत से मुक्ति दिलाने में मदद की है। बाबा के आशीर्वाद से मैंने एक बड़ा बंगला बनाया और मेरे बच्चे बड़े संस्थान में पढ़ रहे हैं।'

'बाबा के लिए जान दे सकते हैं'

रेप के दोषी राम रहीम के भक्तों को उसके दावों और चमत्कारों पर पूरा भरोसा है। गुरमीत राम रहीम के एक अनुयायी ने कहा कि ‘हम बाबा के लिए जान भी दे सकते हैं। कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाबा पर लगे सब केस झूठे हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है।’

बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा राम रहीम

स्वयंभू बाबा गुरमीत राम रहीम पैरोल पर 11वीं बार जेल से बाहर आ रहा है। उसे शर्तों के साथ 20 दिन की पैरोल मिली है। चुनाव आयोग ने उसके हरियाणा जाने और विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पर रोक लगाई है। राम रहीम बागपत के डेरा सच्चा सौदा बरनावा आश्रम में रहेगा। जहां उसके स्वागत की तैयारी चल रही है।

Advertisement

हरियाणा कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा खत

राम रहीम की पैरोल टाइमिंग को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। राम रहीम को पैरोल दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने कहा कि हरियाणा में मतदान से पहले राम रहीम को पैरोल ना दी जाए, क्योंकि राम रहीम हरियाणा में मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। राम रहीम का पिछला इतिहास इस बात का गवाह है कि हरियाणा में उसकी जबरदस्त फॉलोइंग है, वो इसका इस्तेमाल कर सकता है।

चुनावों से पहले पैरोल और फरलो

गौरतलब है कि इससे पहले भी गुरमीत राम रहीम को चुनावों के आसपास पैरोल और फरलो मिल चुकी है। पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनावों से समय वो जेल से बाहर आता रहा है।

Advertisement
  • पंजाब विधानसभा चुनाव
    फरवरी 2022, 21 दिन की पैरोल
  • हरियाणा निकाय चुनाव
    जून 2022, 30 दिन की पैरोल
  • आदमपुर उपचुनाव
    अक्टूबर 2022, 40 दिन पैरोल
  • हरियाणा पंचायत चुनाव
    जुलाई 2023, 30 दिन की पैरोल
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
    नवंबर 2023, 29 दिन की फरलो
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव
    सितंबर 2024, 20 दिन की पैरोल

दरअसल, हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और परिणाम 8 अक्टूबर को आएगा। राम रहीम की पैरोल को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया ये भी जाता है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का हरियाणा की 36 सीटों पर असर है। यही वजह है कि चुनाव के बीच राम रहीम की पैरोल को मंजूरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सशर्त पैरोल दी है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले फडणवीस ने फोड़ा सियासी बम, कहा- लोकसभा इलेक्शन में हुआ वोट जिहाद

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड