पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को फिलहाल राम मंदिर न जाने की दी सलाह, ये है वजह
बालक राम को देखने अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा है यूपी के शीर्ष अधिकारी मौके पर मौजूद तो आज ही लॉन्च होगा हमारा संविधान, हमारा सम्मान कैंपेन लॉन्च।

गोरेगांव इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग
मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक ऊंची इमारत में आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
पीएम मोदी ने दी केंद्रीय मंत्रियों को सलाह
पीएम मोदी ने फिलहाल राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी है। सरकारी सूत्र के मुताबिक आज कैबिनेट बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों से कहा कि वह अभी राम मंदिर जाने से परहेज करें। पीएम ने सुझाव दिया कि भारी भीड़ के कारण और प्रोटोकॉल वाले वीआईपी की वजह से जनता को होने वाली असुविधा को रोकने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को मार्च में अयोध्या की अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए।
Advertisement
आज की युवा पीढ़ी के लिए कर्पूरी ठाकुर जी के बारे में जानना, उनके जीवन से सीखना बहुत जरूरी- PM
PM on Karpoori Thakur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कल देश ने एक बड़ा निर्णय लिया है ये निर्णय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का है। आज की युवा पीढ़ी के लिए कर्पूरी ठाकुर जी के बारे में जानना, उनके जीवन से सीखना बहुत जरूरी है।
गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारी शक्ति को समर्पित है- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने यहां पर जो सांस्कृतिक प्रस्तुति दी उसे देखकर गर्व की अनुभूति हो रही है।...आप गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने जा रहे हैं और इस बार ये दो वजहों से विशेष हो गया है- ये 75वां गणतंत्र दिवस है और पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारी शक्ति को समर्पित है।"
Advertisement
पश्चिम बंगाल की सीेएम को लगी चोट
Mamata Banerjee Car Accident: एएनआई के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सड़क मार्ग से बर्दवान से कोलकाता लौटते समय माथे पर चोट लग गई। मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अचानक दूसरी कार आ गई तो उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगा दिया। खराब मौसम के कारण वह हेलीकॉप्टर से सफर नहीं कर रही थीं।
गणतंत्र दिवस पर दिखेगी महिला शक्ति
26 January: IG SSB मनोज कुमार ने बताया, "दिल्ली पुलिस सहित सभी 6 सेंट्रल आर्म पुलिस बल अपनी महिला शक्तियों का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष समारोह में SSB अपनी महिला परेड टुकड़ी, महिला बैंड टीम, डेयर डेविल टीम के साथ भाग ले रही है... यह पहली बार है जब सभी महिला टुकड़ी, बैंड और महिला डेयर डेविल टीम इस समारोह में भाग लेंगी।"
अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम योगी के निर्देश
Ayodhya Live News: राम मंदिर में प्रबंधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया, "मुख्यमंत्री स्वयं कल अयोध्या आए थे, अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई और रणनीति बनाई गई कि मंदिर में कतारों की व्यवस्था कैसे बेहतर की जाए। इसके लिए व्यवस्था की गई है। अब कोई असुविधा नहीं हो रही। हमारा अनुमान है कि कल 4-4.5 लाख लोगों ने दर्शन किया है।"
Karpoori Thakur को सम्मान, पोते ने कहा- गौरवान्वित
Karpoori Thakur News: कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उनके पोते अभिनव विकास ने कहा, "समाज के अंतिम पायदान के लोगों को बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूं। गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।"
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, यूपी के डिप्टी CM ने PM को कहा धन्यवाद
Karpoori Thakur Latest News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "1986 और 2024 के बीच कितना बड़ा अंतर है। जिस महापुरूष को सबसे पहले भारत रत्न दिया जाना चाहिए था उन्हें सम्मानित करने का काम कांग्रेस की सरकारों ने नहीं किया... मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूं। आज 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर का शताब्दी वर्ष भी है... बिहार ही नहीं वे(कर्पूरी ठाकुर) पूरे देश विशेषकर पिछड़ों, वंचितों और गरीबों के मुख्यमंत्री थे... "
मणिपुर में असम राइफल्स के जवान ने मारी गोली
Jawan Rifles News: मणिपुर में असम राइफल्स के जवान ने खुद को गोली मारने से पहले सहकर्मियों ओपन फायर किया है। 6 घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान’ कैंपेन
Republic Day News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान’ कैंपेन लॉन्च करेंगे। गणतंत्र दिवस के 75वें साल के उपलक्ष्य में यह अभियान साल भर चलेगा।
डीजी लॉ एंड ऑर्डर ने श्रद्धालुओं से की अपील
Ayodhya Security Update: अयोध्या राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, यूपी डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा-, "हमने भीड़ नियंत्रण उपायों में सुधार किया है, और यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कतार चैनल बनाए हैं कि भक्तों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। आज, भीड़ कल की तुलना में कम है और व्यवस्थाएं अच्छी हैं। हम भक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं..."
बढ़ती ठंड का असर, हरियाणा सरकार ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां
Weather Update: कोहरे और ठंड के कारण हरियाणा सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। सर्कुलर जारी किया गया है। जिसमें 1 से 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी 27 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।
एनसीपी-शरद पवार गुट के रोहित पवार से ED की पूछताछ
ED Raid Update: महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक घोटाले के संबंध में एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार से ईडी द्वारा पूछताछ की जा रही है, एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा- सत्यमेव जयते।
PM मोदी करेंगे NCC कैंडिडेट्स से मुलाकात
Pm Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले NCC कैडेट्स और झांकी में हिस्सा ले रहे कलाकारों से मुलाकात करेंगे।
गर्भ गृह से दर्शन Live
Ram Mandir Updates: प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस बीच बालक राम की मोहक प्रतिमा का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन भी भक्तों की भीड़
Ramlala Update: प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन अयोध्या राम मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की आमद के साथ, यूपी के प्रमुख सचिव, गृह, संजय प्रसाद और डीजी लॉ एंड ऑर्डर, प्रशांत कुमार मंदिर के 'गर्भ गृह' के अंदर मौजूद हैं। श्रद्धालुओं की व्यवस्थित आवाजाही पर निगरानी रखें।