अपडेटेड 21 January 2024 at 18:23 IST
Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामभक्ति में लीन हुए कुमार विश्वास, सरयू तट पर गाया राम भजन
अयोध्या में आमंत्रित किए गए मेहमानों के पहुंचने के सिलसिला जारी है। कवि कुमार विश्वास भी अयोध्या पहुंचे हैं। कुमार पूरी तरह रामभक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
- भारत
- 2 min read

Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में भगवान राम के दिव्य और भव्य मंदिर में रामलाल विराजमान हो चुके हैं। 22 जनवरी यानी कल दोपहर 12:20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। रामभक्तों का सदियों का इंतजार खत्म होने वाला है। हर कोई रामलाल के दर्शन के लिए उत्सुक है।
अयोध्या में आमंत्रित किए गए मेहमानों के पहुंचने के सिलसिला जारी है। कवि कुमार विश्वास भी अयोध्या पहुंचे हैं। कुमार पूरी तरह रामभक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। उन्होंने साधू-संतों की मौजूदगी में सरयू किनारे भगवान राम के लिए एक भजन गाया जिसे योग गुरू स्वामी रामदेव और राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख आवाजों में से एक साध्वी ऋतंभरा भी दोहराती दिखीं।
सरयू के तट पर कुमार ने गाया राम भजन
“तुमने सबको महल दिलाए
कहां किसी के भवन गिराए
फिर क्यों जग के असुर पक्ष ने
हम दोनों के धाम ढहाए
पांच सदी से सब व्याकुल थे,
तुम उनके दुख में व्याकुल थे,
आज उन्ही प्रभू के प्यारों ने…”
प्राण प्रतिष्ठा पर दुनिया की निगाहें
Advertisement
22 जनवरी की तारीख सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में नया इतिहास बनाएगी। एक दिन बाद भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। अयोध्या से अमेरिका तक और कोरिया से पाकिस्तान तक, जय जय श्री राम गूंज रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन पर दुनिया की निगाहें लगी हुई है, हर कोई टकटकी लगाकर भारत की ओर देख रहा है।
136 देशों में होगा प्राण प्रतिष्ठा का LIVE प्रसारण
Advertisement
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक, 50 से ज्यादा देशों के लोग अयोध्या आएंगे। अमेरिका, हॉन्गकॉन्ग से राम भक्तों की टोली अयोध्या आ रही है। दुनिया के 136 देशों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का LIVE प्रसारण किया जाएगा, इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और मॉरीशस भी शामिल हैं।
चीफ गेस्ट कौन?
प्राण प्रतिष्ठा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 21 January 2024 at 18:23 IST