अपडेटेड 8 January 2024 at 23:01 IST

‘राम हमारे अस्तित्व, आराध्य और प्राण हैं; राम भारत की पहचान हैं’- शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि 22 जनवरी आ रही है। हम सब ये गाते भी हैं कि सियाराम मय सब जग जानी।

Follow : Google News Icon  
Shivraj Singh Chauhan
राम हमारे अस्तित्व, आराध्य और प्राण हैं- शिवराज सिंह चौहान | Image: PTI

Shivraj Singh Chouhan On Ram Mandir: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि 22 जनवरी आ रही है। वैसे तो हर समय ये देश राममय रहा है और हम सब ये गाते भी हैं कि सियाराम मय सब जग जानी। राम हमारे अस्तित्व हैं, आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, हमारे भगवान हैं और राम भारत की पहचान हैं। 

स्टोरी की 3 बड़ी बातें…

  • 22 जनवरी को अयोध्या में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
  • PM मोदी की मौजूदगी में भव्य मंदिर में विराजेंगे रामलला
  • ‘राम हमारे अस्तित्व, आराध्य और प्राण हैं-  शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने कहा,  “राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं। राम हमारी हर सांस में बसे हैं। उनके बिना ये देश जाना नहीं जा सकता है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रामलला दिव्य और भव्य मंदिर में विराजेंगे।” 

रामराज भी प्रारंभ हो गया है- शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि हमारी आंखों के सामने रामलला मंदिर में विराजने वाले हैं। हम राममय हो जाएं। भगवान श्री राम के मंदिर में विराजने के साथ-साथ रामराज का प्रारंभ भी हो गया है। उन्होंने कहा कि हम इस पावन दिन पर उत्साह से भगवान श्रीराम से भारत के विश्व गुरू बनने की कामना भी करेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी देश के लिए भावुक पल होगा, भावुक दिन होगा और ऐसे में हम सबकी इच्छा है कि हम सब अयोध्या जाएं और उन पलों के साक्षी बनें, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपील की है कि उस दिन हम अयोध्या ना जाएं क्योंकि उस दिन भारी भीड़ होगी और ऐसे में व्यवस्था बनी रहे इसलिए प्रभु श्रीराम के दर्शन करने बाद में जाएं।

‘ओरछा रामराजा लोक में पूजा-अर्चना करुंगा’

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने तय किया है कि मैं 22 जनवरी को ओरछा में भगवान राम के मंदिर रामराजा लोक में पूजा-अर्चना करूंगा और रामधुन गाउंगा। वहीं से उस पल का साक्षी बनूंगा जब भगवान राम दिव्य और भव्य राम मंदिर में विराजेंगे। इसके साथ ही शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम उत्साह से मनाया जाएगा। 

‘महिला सशक्तिकरण ही जीवन का मिशन’

शिवराज सिंह चौहान ने तमाम योजना को लेकर कहा कि मुझे खुशी है कि सभी योजनाएं जारी रहेंगी और 10 तारीख को फिर से लाड़ली बहनों के खातो में पैसा आएगा। हमारा संकल्प ये भी है कि लाड़ली बहनों को लखपति बहना बनाना हैं। ये केवल कहने के लिए नहीं है उसके लिए मैं निरंतर काम करूंगा। मुख्यमंत्री और हमारी सरकार भी इस दिशा में प्रयत्न करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी चार जातियां कही हैं, गरीब, किसान, महिला और युवा इसलिए महिला सशक्तिकरण बीजेपी सरकार का मिशन है और मेरे जीवन का भी मिशन है।  

मध्यप्रदेश को नंबर 1 का राज्य बनाना है- शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर भेंट की। इस मुलाकात को लेकर चौहान ने कहा कि, हमारा प्रदेश बीमारू राज्य से आज विकसित मध्यप्रदेश बना है। अब मध्यप्रदेश नंबर एक का राज्य बने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सरकार ने काम प्रारंभ किया है और मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़े इसलिए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कामों में हर संभव सहयोग करूंगा।   

मुस्लिम बेटी शबनम बनी प्रेरणा- शिवराज सिंह चौहान

मुंबई से आयोध्या तक पदयात्रा कर रही शबनम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटी शबनम अपने दो साथियों के साथ मुंबई से अयोध्या तक पदयात्रा करती हुई जा रही है। वह सचमुच में प्रेरणा बनी हुई हैं और यह सर्वधर्म समभाव का भाव है। एक मुस्लिम परिवार में जन्म लेकर भी भगवान राम के दर्शन करने के लिए वह अयोध्या जा रही है। उन्होंने कहा कि शबनम हमारी बेटी है और बेटी की सुरक्षा व सम्मान यह हम सब की जवाबदारी है।

इसे भी पढ़ें: Mangalwar Vrat Niyam: रखते हैं मंगलवार का व्रत? नियमों की न करें अनदेखी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 8 January 2024 at 23:01 IST