करपात्री महाराज का वो 'श्राप' और 1984 के दंगों को याद दिलाकर बृजलाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- 'लाठीचार्ज पर आपको बोलने का हक नहीं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरने पर बैठे विपक्षी नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ पर राज्यसभा सांसद बृजलाल ने तीखा हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्‍ली पुलिस जबरन उठाकर ले गई है। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे दूसरे नेताओं प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ SP प्रमुख अखिलेश यादव को जबरदस्ती हटाया और हिरासत में ले लिया।

इस बीच पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी द्वारा धरना प्रदर्शन पर राज्यसभा सांसद बृजलाल ने तीखा हमला किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि राहुल गांधी के सभी आरोप भ्रामक हैं। इस दौरान उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

राहुल गांधी के आरोपों भ्रामक-बृजलाल 

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि '20 जुलाई को संसद की तरफ मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज किया और गोले दागे गए।' आगे उन्होंने कहा 'राहुल गांधी जी ये कल पुलिस ने इस्तेमाल किया, ये सबसे कम फोर्स हैं, मैं पुलिस अधिकारी रहा हूं, और उन्होंने केवल हल्का लाठीचार्ज साथ ही साथ वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कंट्रोल किया। इसके लिए मैं दिल्ली पुलिस की सराहना करता हूं कि सबसे कम फोर्स का इस्तेमाल करके काबू किया।'

1966 के गोरक्षा आंदोलन का जिक्र करके निशाना साधा

बृजलाल 1966 के गोरक्षा आंदोलन का जिक्र कर कांग्रेस पर साधु-संतों पर गोली चलवाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा ' पूरे देश के सामने गोरक्षा करने वाले आए थे संसद के सामने, और उनकी मांग थी कि गौ हत्या नहीं होनी चाहिए और इस पर कानून बनना चाहिए। इस आंदोलन में करपात्री महाराज भी थे। इस दौरान आपकी दादी जी की सरकार थी और इसी संसद के सामने थ्री नॉट थ्री राइफल से गोली चलाई गई थी। जो सात-आठ साधु संत यहां मारे गए थे, उनकी संख्या कही अधिक थी और सैकड़ों घायल हुए थे। करपात्री महाराज का वो ‘श्राप’ लगा है। उस समय गाये मारी गई थी।'

Advertisement

1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर निशाना

बृजलाल ने दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा 'आपकी दादी जी की हत्या का दुख सभी को है, लेकिन जिस तरह से सिखों पर नरसंहार हुआ, इसी दिल्ली में सरकारी रिकार्ड के अनुसार 2 हजार 7 सौ 33 लोग मारे गए थे। इस मामले में आपकी ही पार्टी के कई लोग दोषी पाए गए, लेकिन आपने लोगों को न्याय नहीं दिया। पूरे देश में करीब 8-10 हजार सिख मारे गए थे।

इसलिए राहुल गांधी जो आप बोल रहे है कि गोला चलाया, लाठी चलाई आपको कहने का कोई हक नहीं है। संसद में आपको और आपकी मां को माफी मांगनी चाहिए। 1984 के सिख विरोधी दंगा के लिए और साथ-साथ 1966 के गोरक्षा हत्या पर भी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'मैं बैरिकेड्स की पहली लाइन पर था, 8000-10000 की भीड़ जमा हो गई, अचानक वे हिंसक हो गए...', घायल ASI ने बताई जंतर-मंतर पर उपद्रवियों की आंखों देखी
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड