Rajya Sabha Breaking: राज्यसभा चुनाव के बीच पल्लवी पटेल-अखिलेश में फोन पर तीखी बहस, तो क्या अब...
राज्यसभा वोटिंग को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अपना दल की पल्लवी पटेल के बीच तीखी बहस की खबर सामने आई है।

Rajya Sabha Election Breaking: अपना दल कमेरावादी अध्यक्ष पल्लवी पटेल सपा प्रमुख अखिलेश की डिनर डिप्लोमेसी का हिस्सा नहीं बनीं। नदारद रहीं तो अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अखिलेश के साथ उनकी फोन पर तीखी बहस हुई। ऐन राज्यसभा के लिए वोटिंग से पहले सपा में जंग छिड़ी हुई दिख रही है। पार्टी के 8 विधायक नदारद रहे तो सचेतक मनोज पांडे ने इस्तीफा ही सौंप दिया। कहा जा रहा है कि उन्होंने सनातन और राम मंदिर को लेकर सपा के रुख पर कड़ा ऐतराज जताया था। इस बीच सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर इसका ठीकरा फोड़ा और सियासी मजबूरी का नाम भी दिया।