अपडेटेड 11 August 2024 at 17:17 IST
राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने BJP सांसद की क्रांतिकारियों पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भीम सिंह की क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों पर लिखी पुस्तक का रविवार को विमोचन किया।
- भारत
- 1 min read

Book Revolutionaries: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भीम सिंह की क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों पर लिखी पुस्तक का रविवार को विमोचन किया। उपसभापति ने आजादी के लिए संघर्ष में कम चर्चित नामों को सामने लाने के लिए लेखक की सराहना भी की। एक बयान के मुताबिक, हरिवंश ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी चरित्र को अक्सर कम करके आंका जाता था। उन्होंने कहा कि अब इसे सामने लाया जा रहा है।
उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के कई गुमनाम नायकों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की। बिहार से भाजपा सांसद सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक का शीर्षक ‘भारत के 75 महान क्रांतिकारी’ है। वहीं सिंह ने कहा कि क्रांतिकारी हमेशा से उन्हें प्रेरित करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी किताब में ऐसे कई लोगों के जीवन का वर्णन है, जिनपर ज्यादा चर्चा नहीं हुई। सिंह ने ऐसे क्रांतिकारियों में तांतिया भील, सूर्य सेन, प्रीतिलता वद्देदार और परमानंद झांसी का जिक्र किया है।
Advertisement
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 11 August 2024 at 17:17 IST