Rajasthan: सर्दी का दौर जारी, फतेहपुर में पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update | Image: Representational

राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान संगरिया और सीकर में 1.4 डिग्री सेल्सियस…

इस दौरान न्यूनतम तापमान संगरिया और सीकर में 1.4 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 2.7 डिग्री, नागौर में 2.8 डिग्री, करौली में 2.9 डिग्री और पिलानी में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.2 डिग्री व 8.3 डिग्री रहा।

ये भी पढ़ें - Delhi: दूसरे धर्म के युवक से अफेयर की सजा मौत, भाई ने किया बहन का कत्ल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड