Rajasthan: राज्य में सर्दी जारी, कई इलाकों में बारिश का अनुमान

राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और मौसम विभाग ने अगले दो दिन में कई जगह बारिश होने का अनुमान जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update | Image: Representational

राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और मौसम विभाग ने अगले दो दिन में कई जगह बारिश होने का अनुमान जताया है। राज्य में बीते चौबीस घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री, करौली में 4.2 डिग्री, जालौर व संगरिया में 4.3 डिग्री, सिरोही में 4.4 डिग्री, चूरू और दौसा में 4.7 डिग्री और बारां जिले के अंता में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार की सुबह राज्य भर के लगभग सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार…

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के बीकानेर, जयपुर तथा भरतपुर संभाग में अभी कहीं कहीं शीतलहर व शीत दिवस दर्ज होने की संभावना है। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Makar Sankranti 2025: 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड