Rajasthan Weather: राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, मौसम विज्ञान ने दी जानकारी

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi rains
Rajasthan Weather: राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, मौसम विज्ञान ने दी जानकारी | Image: ANI

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जयपुर के मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार इस दौरान चूरू में 28 मिलीमीटर, चूरू तहसील में 28 मिमी, झुंझुनूं के चिड़ावा में 18 मिमी, मलसीसर में 14 मिमी, भुहाना में 13 मिमी, अलवर के तिजारा में 10 मिमी, चूरू के तारानगर/रैनी में 10 मिमी, पिलानी में नौ मिमी, चूरू के राजगढ़/सादुलपुर में आठ मिमी, अलवर के कोटकासिम, टपूकड़ा में सात मिमी, चूरू के भद्र में सात मिमी, हनुमानगढ़ के डूंगरगढ़ में सात मिमी, बीकानेर में 6.6 मिमी और अन्य कई स्थानों पर एक मिमी से तीन मिमी तक बारिश दर्ज की।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार…

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बारिश के बाद राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह संगरिया में 12.5 डिग्री सेल्सियस सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, गंगानगर में 12.7 डिग्री, करौली में 13.9 डिग्री, सिरोही में 14 डिग्री, अलवर में 14.8 डिग्री सेल्सियस जबकि राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में 15.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी चार-पांच दिनों में अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यत शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें - आलिया भट्ट ने बहन शाहीन भट्ट के साथ ग्लैमरस पलों को किया साझा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड