Rajasthan Weather: तप रहा है पूरा राजस्थान, कई जगहों पर सामान्य से अधिक रहा तापमान

राजस्थान के कई स्थानों पर सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री से लेकर 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

Follow : Google News Icon  
Weather
मौसम | Image: ANI

Rajasthan Weather: राजस्थान के कई स्थानों पर सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री से लेकर 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पिलानी में दिन का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.5 अधिक है।

उन्होंने बताया कि चूरू-करौली में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 44.9 डिग्री, अलवर में 44.8 डिग्री, बीकानेर में 44.3 डिग्री, भरतपुर-फलोदी में 44 डिग्री और अन्य प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकांश स्थानों में रात का तापमान सामान्य तापमान से दो से लेकर 8.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘अलवर में बीती रात का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। फलौदी में यह 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें… हरियाणा में घरेलू बिजली कनेक्शन पर अब नहीं लगेगा न्यूनतम मासिक शुल्क

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड