Updated April 26th, 2024 at 21:46 IST

राजस्थान के बूंदी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, 4 लोग घायल

राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े तीन लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी।

Lightning | Image:PTI
Advertisement

3 people died Ddue to Lightning in Bundi : राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े तीन लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आकाशीय बिजली की चपेट में आये अन्य चार लोगों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 40 वर्षीय चतरा भील, 60 वर्षीय देवा भील और 50 वर्षीय सोहन भील के रूप में हुई है। तीनों मृतक चित्तौड़ जिले के भैंसरोड़गढ़ के रहने वाले थे।

Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक तरूणकांत सोमानी ने बताया कि डाबी थाना क्षेत्र के गुर्जर घाटा इलाके में सातों लोग एक पेड़ के नीचे खड़े थे कि तभी अपराह्न करीब तीन बजे वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये। पेशे से मजदूर सभी सात लोग भील समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और काम की तलाश में डाबी इलाके में आए थे।

इसे भी पढ़ें : अबकी बार 400 पार के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगी जनता, देश को पीएम मोदी पर विश्वास- बांसुरी स्वराज

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 21:46 IST

Whatsapp logo