Rajasthan: प्रश्नपत्र लीक मामले में उप निरीक्षक व उसकी प्रशिक्षु बहन गिरफ्तार

भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सियाग को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrested
Sub-Inspector, Trainee Officer Arrested In Paper Leak Case | Image: Freepik

राजस्थान पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक सेवारत पुलिस उप निरीक्षक और उसकी प्रशिक्षु उप निरीक्षक बहन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एसआईटी प्रमुख वीके सिंह ने कहा कि 2014 बैच के उप निरीक्षक जगदीश सियाग ने 2021 की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अपनी बहन इंदुबाला और चचेरी बहन भगवती के लिए एक ’डमी’ उम्मीदवार वर्षा की व्यवस्था की थी।

भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सियाग को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उनकी बहन इंदुबाला को भी गिरफ्तार कर लिया गया जबकि भगवती को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Advertisement

वर्षा ने इस भर्ती में अपने लिए भी प्रश्नपत्र दिया था। तीनों परीक्षा में उत्तीण हुईं। वर्षा नौकरी ज्वॉइन करने के लिए नहीं आई जबकि भगवती और इंदुबाला प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो गईं। इंदुबाला और भगवती राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं। सिंह ने कहा कि मामले के सिलसिले में अब तक कुल 15 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों और एक सेवारत उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड