Rajasthan: न्यूनतम तापमान बढ़ने से थोड़ी राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्‍सों में आज और कल बारिश होने का अनुमान जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Weather Update
Rajasthan: न्यूनतम तापमान बढ़ने से थोड़ी राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी | Image: Representational

राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्‍सों में आज और कल बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्‍य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.2 डिग्री, लूणकरणसर में 6.6 डिग्री, चूरू में 7.3 डिग्री, संगरिया में 7.4 डिग्री, पिलानी में 7.8 डिग्री, बीकानेर में 8.5 डिग्री, सीकर में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान…

बीते कुछ दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा और मंगलवार को अच्‍छी धूप खिली रही। व‍िभाग के अनुसार, 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्‍य के उत्तर पश्चिमी व उत्‍तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 22 जनवरी के बाद जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - Kantara 2: जंगल में लगाई आग, गांववालों से मारपीट? टीम पर गंभीर आरोप

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड