अपडेटेड 30 September 2024 at 11:26 IST

Rajasthan: भेडिये के बाद अब तेंदुए का खौफ, हमले से हुई पुजारी की मौत

राजस्थान के उदयपुर जिले में तेंदुए के एक और संदिग्ध हमले में एक पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना गोगुंदा के राठौड़ों का गुड़ा इलाके में हुई।

Follow : Google News Icon  
 leopard with two eye colors
Leopard | Image: X_@supriyasahuias

राजस्थान के उदयपुर जिले में तेंदुए के एक और संदिग्ध हमले में एक पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना गोगुंदा के राठौड़ों का गुड़ा इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मंदिर के पुजारी 65 वर्षीय विष्णु गिरी रविवार रात को मंदिर के बाहर सो रहे थे, तभी जंगली जानवर उन्हें जंगल में खींच ले गया और उनका शिकार कर लिया।

वन अधिकारियों ने कहा कि…

पुजारी का शव सोमवार सुबह मंदिर से करीब 150 मीटर दूर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुए ने पुजारी का शिकार किया। हालांकि, वन अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि पुजारी पर तेंदुए ने हमला किया या किसी अन्य जंगली जानवरी ने। इलाके में तेंदुए के हमले से लोग दहशत में हैं और इस तरह के मामलों में यहां अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - Gandhi Jayanti Speech & Slogans: गांधी जयंती पर बोलें ये दमदार भाषण

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 30 September 2024 at 11:26 IST