Rajasthan : डीग में बिल्ली से डरकर गर्म दूध में गिरी बच्ची, हुई मौत

राजस्थान के डीग जिले में तीन साल की बच्ची बिल्ली से डरकर पास रखे गर्म दूध के बर्तन में गिर गई। बुरी तरह झुलसी बच्ची की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
haryana
Rajasthan : डीग में बिल्ली से डरकर गर्म दूध में गिरी बच्ची, हुई मौत | Image: Shutterstock

राजस्थान के डीग जिले में तीन साल की बच्ची बिल्ली से डरकर पास रखे गर्म दूध के बर्तन में गिर गई। बुरी तरह झुलसी बच्ची की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची सारिका को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया था जहां बुधवार रात को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

कामां की पुलिस ने बताया कि..

कामां की पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता जम्मू में सेना में तैनात हैं और वह आज अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। परिवार कामां कस्बे की अगमा कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने बताया कि घटना 25 मार्च की शाम की है।

सारिका के दादा हरिनारायण ने संवाददाताओं को बताया कि सारिका की मां हेमलता ने दूध उबालकर बर्तन चूल्हे के पास रख दिया था तभी छत पर एक बिल्ली आ गई। उन्होंने बताया कि बिल्ली को देखकर सारिका पीछे मुड़ी और भागने लगी जिससे वह गर्म दूध के बर्तन से टकरकर उसमें गिर गई। परिजन उसे कामां के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से जयपुर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - Uttar Pradesh: कब्रिस्तान में नाबालिग लड़की से बलात्कार, मामला दर्ज

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड