Rajasthan Municipal Election Result 2026: भाजपा की बंपर जीत, 163 सीटों पर किया कब्जा; कांग्रेस ने जीतीं 103 सीटें

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई है। शहरी स्थानीय निकाय की जिन 309 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं उनमें से भाजपा ने 163 सीटें, कांग्रेस ने 103 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 43 सीटें जीती हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Municipal Election Result 2026 BJP win 163 sets congress won 103 seats
भाजपा की बंपर जीत, 163 सीटों पर किया कब्जा; कांग्रेस ने जीतीं 103 सीटें | Image: X

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई है। शहरी स्थानीय निकाय की जिन 309 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं उनमें से भाजपा ने 163 सीटें, कांग्रेस ने 103 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 43 सीटें जीती हैं।

इस चुनाव में 38,889 उम्मीदवार मैदान में थे। 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं में गवर्निंग बोर्ड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई।

उदयपुर में बीजेपी को बढ़त

उदयपुर नगर निगम के अब तक घोषित 15 वार्डों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई है। बीजेपी ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आई हैं। कांग्रेस के संजय शर्मा ने वार्ड 1, हर्षवर्धन सिंह केलावत ने वार्ड 2, पूनम कुंवर ने वार्ड 17, किशनलाल भील ने वार्ड 65 और अरुण टाक ने भी जीत दर्ज की है। वहीं, बीजेपी के कुलदीप मेहता ने वार्ड 18, कुंदन चौहान ने वार्ड 19, जतिन श्रीमाली ने वार्ड 33, अलका गुर्जर ने वार्ड 34, मिनल कन्थालिया ने वार्ड 35, दीपक नागदा ने वार्ड 49, किरण कुमार जैन ने वार्ड 50, प्रमोद सामर ने वार्ड 51, उमेश मनवानी ने वार्ड 66 और वन्दना प्रजापत ने वार्ड 68 से जीत हासिल की है।

Advertisement

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के भाई के दामाद विजयी हुए

Advertisement

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। उदयपुर के वार्ड संख्या पांच से राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के दामाद के भाई आकाश वागरेचा विजयी हुए हैं। वार्ड संख्या 20 से कांग्रेस प्रत्याशी साजिद खान ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड संख्या 36 से भाजपा प्रत्याशी डिम्पल कंवर विजयी हुईं।
 
इसे भी पढ़ें- Kanpur: पार्टी में 'तुम तो धोखेबाज हो' पर डांस कर रही थी बहू, घर पर करोड़पति ससुर की हत्या कर रहे थे सुपारी किलर्स, मास्‍टर माइंड शालू का VIDEO

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड