Rajasthan Mayor Election Results: मेयर चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, जयपुर-जोधपुर-कोटा में BJP के मेयर बनें, कांग्रेस का कैसा प्रदर्शन?
Rajasthan Mayor Election Results: जयपुर, जोधपुर और कोटा की मेयर सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो गया है। जयपुर से सुनील कोठारी, कोटा से अनुसुइया गोस्वामी और जोधपुर में प्रश्ननचंद मेहता ने भाजपा का परचम लहराया है।
- भारत
- 2 min read

Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। जयपुर में भाजपा के सुनील कोठारी नए मेयर बने। जोधपुर में बीजेपी के प्रसन्न चंद मेहता ने जीत हासिल है और वहीं, राजस्थान के कोटा में बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी मेयर पद के लिए चुनी गई हैं। कांग्रेस बीकानेर में अपना मेयर बनाने में सफल रही।
10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर
जयपुर, जोधपुर और कोटा, इन तीनों सीट पर शानदार जीत के साथ ही राजस्थान के दस नगर निगमों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नौ नगर निगमों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक नगर निगम में जीत मिली है। कांग्रेस बीकानेर में अपना मेयर बनाने में सफल रही।
कोटा में कांग्रेस पार्षदों की क्रॉस वोटिंग का दावा
कोटा नगर निगम के मेयर पद पर अनुसुइया गोस्वामी चुनी गई हैं। इस पद के लिए उनका मुकाबला कांग्रेस की सुनीता सुमन से था। बताया जा रहा है कि कोटा में क्रॉस वोटिंग हुई। चुनाव के दौरान कांग्रेस और उसके समर्थित पार्षदों ने भाजपा को मतदान किया गया। अनुसुइया गोस्वामी को 65 वोट मिले। कांग्रेस को कुल 39 पार्षदों और 1 निर्दलीय का समर्थन था।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्या कहा?
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "हमारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल जयपुर आ रहे हैं। राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत को देखते हुए, हमारे सभी स्थानीय निकाय अध्यक्षों, नगर निगमों से मुलाकात करेंगे।'
Advertisement
जीत का मुझे पूरा भरोसा था-अनुसूया गोस्वामी
मेयर चुने जाने पर BJP की अनुसूया गोस्वामी कहती हैं, "मुझे पूरा भरोसा था, और हमारे पार्षदों को कभी बांधा नहीं गया। मैंने कहा था कि हमारी 80 परसेंट वोटिंग होगी। मेरी पहली प्राथमिकता शहर को सुंदर, साफ और हरा-भरा बनाना है। देखिए, अपनी जीत के लिए मैं हमारी पार्टी लीडरशिप, देश के हमारे सफल प्रधानमंत्री, हमारे BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल राठौर, माननीय लोकसभा स्पीकर, हमारे आदरणीय छोटे भाई और कोटा की जनता की बहुत आभारी हूं।'