Rajasthan: उत्तरी हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के असर से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Air Pollution
Rajasthan: उत्तरी हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान | Image: PTI

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के असर से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं

इसके अनुसार आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व आगामी दो दिनों में उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं बीते चौबीस घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान धौलपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - क्विंटन डी कॉक की पारी से गदगद हुए राहुल द्रविड़, व्हीलचेयर से उठकर...

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड