राजस्थान: तेंदुए के हमले में युवक की मौत, परिवार ने मांगा मुआवजा

राजस्थान के पाली जिले में जवाई बांध के पास बृहस्पतिवार शाम को तेंदुए के हमले में एक युवक की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Leopard
Leopard | Image: Pixabay

Rajasthan: राजस्थान के पाली जिले में जवाई बांध के पास बृहस्पतिवार शाम को तेंदुए के हमले में एक युवक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना सुमेरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में हुई। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए ने पीछे से युवक की गर्दन पर हमला किया और उसे एक गुफा की ओर खींचने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद पीड़ित के पिता के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया।

सूचना पर वन विभाग और पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को सुमेरपुर अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) पी. बाला मुरुगन ने बताया, ‘‘घटना स्थल के पास रखे पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा हुआ था। इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह वही तेंदुआ था जिसने हमला किया था।’’

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शव को सुमेरपुर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। अस्पताल के बाहर एकत्रित मृतक युवक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 15 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट,मनी लॉन्‍ड्रिंग का आरोप... नोएडा में फर्जी CBI अधिकारी के नाम पर कॉल कर बुजुर्ग से 3.14 करोड़ की ठगी
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड