BREAKING: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 घायल; खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहे थे सभी

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Road Accident
जयुपर में भीषण सड़क हादासा, टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार | Image: Republic

राजस्थान के जयपुर से सड़क हादसे की खबर आई है। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनोहरपुर से दौसा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दौसा हाईवे स्थित रायसर के पास खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घंटों मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को निकाला बाहर गया।

जानकारी के अनुसार, कार मनोहरपुर से दौसा की ओर जा रही थी। दौसा-मनोहरपुर NH 148 पर तेज रफ्तार कार की टायर अचानक फट गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए सामने आए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खाई में गिरने के बाद कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मृतकों की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।

खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहे थे सभी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी 6 लोग दोस्त थे। सभी यूपी के आगरा के रहने वाले थे और राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्याम जी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। दौसा हाईवे स्थित रायसर के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पहले कार की टायर फटी फिर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  Delhi: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से 1 की मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड