अपडेटेड 11 April 2024 at 11:39 IST

राजस्थान में अब नहीं चलेगी दबंगई, पथराव करने वाले बदमाशों की नंगे पैर निकाली गई परेड

राजस्थान में उपद्रवियों की खैर नहीं है।सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं एक में बदमाशों की अति और दूसरे में अति की इति के लिए उठाया गया कदम दिख रहा है!

Follow : Google News Icon  
jaipur police strict action
जयपुर पुलिस ने बदमाशों की कराई परेड | Image: videograb/x

Jaipur Stone Pelters:  जयपुर में पथराव करने वाले 10 बदमाशों का जुलूस निकाला गया। फटे कपड़ों में 2KM नंगे पैर शहर की सड़कों पर घुमाया गया। 2 दिन पहले ही इन्होंने दबंगई दिखाते हुए एक परिवार को निशाना बना पत्थर चलाए थे। मामला जमीन से जुड़ा था। इसकी वीडियो सरफेस हुई थी इसके बाद बदमाशों को पहचान पुलिस ने परेड कराई।

पुलिस से नेटिजन्स ने गुहार लगा कर असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की अपील भी की थी। पुलिस ने फुटेज का संज्ञान लिया। चिंहित किया और बदमाशों की धरपकड़ कर पूरे इलाके को संदेश देने की कोशिश की  राजस्थान में अब ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये वीडियो भी वायरल हो रहा है।

जहां किया उपद्रव पहुंचे वहीं

जयपुर में 600 वर्ग गज जमीन पर कब्जे को लेकर पथराव किया गया था। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला संग दो शख्स भागते दिख रहे हैं। इसे पुलिस ने गंभीरता से लिया। बदमाशों पर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने 9 अप्रैल को 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 10 अप्रैल को पुलिस इनका जुलूस निकाला गया। आरोपियों को उसी जगह पर ले जाया गया, जहां इन लोगों ने 8 अप्रैल को पथराव कर दहशत फैलाई थी। इसके बाद पुलिस इनको पैदल चलाकर कोर्ट ले गई। इस दौरान बदमाश सिर झुकाकर आगे बढ़ रहे हैं।

600 वर्ग गज जमीन का विवाद

जयपुर पुलिस ने बदमाशों की कराई परेड

पुलिस ने  बताया था कि विवाद 600 वर्ग गज जमीन को लेकर था। जिसे पीड़ित सुभाष चंद मदेरणा ने 29 दिसंबर 2023 को रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदा था। 19 जनवरी को भी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। तब सुभाष ने मालपुरा गेट थाने में शिकायत दी थी। 8 अप्रैल को विवाद उपद्रव में बदल गया। 8 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे 50-60 लोग ट्रैक्टर में आए। उनके हाथों में डंडा,पत्थर थे और उन्होंने एक परिवार पर हमला बोल दिया।  इन बदमाशों ने जमकर पथराव किया। घटना का वीडियो भी सामने आया था, बदमाश पत्थर फेंकते नजर आ रहे थे। घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल हो गया था। तब पुलिस मौके पर पहुंची थी और 2 आरोपियों को पकड़ा भी था।

Advertisement

ये भी पढ़ें-देश बाबर का नहीं रघुवर का है, कायदे में रहोगे तो...; बाबा बागेश्वर ने खोली जोधपुर की पर्ची!

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 11 April 2024 at 11:39 IST