राजस्थान: बेटे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदी मां, गंभीर रूप से घायल

राजस्थान के अजमेर जिले के एक अस्पताल में उपचाराधीन बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी मां अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Man ends life
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

राजस्थान के अजमेर जिले के एक अस्पताल में उपचाराधीन बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी मां अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, महिला के हाथ-पैर व सिर में गंभीर चोट आई है और अस्पताल की गहन चिकित्सा ईकाई में उसका उपचार जारी है।

थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि लुहार बस्ती सराधना निवासी रेखा लुहार (40) के बेटे योगेश कुमार (18) ने बृहस्पतिवार को गलती से कोई दवा का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई और बीते चार दिन से अस्पताल में उसका उपचार जारी था।

उन्होंने बताया कि रविवार को उपचार के दौरान बेटे की मौत की खबर सुनते ही महिला सदमे में आ गई और अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद गई।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड