कभी कांग्रेस विधायक थे नरेश मीणा, SDM थप्पड़ कांड से सुलगा टोंक तो अशोक गहलोत की आई पहली प्रतिक्रिया

Rajasthan News: राजस्थान में हुए घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि नरेश मीणा की हिम्मत कैसे हुई कि उन्होंने SDM को थप्पड़ मार दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ashok Gehlot reaction on naresh meena who slapped sdm tonk
ashok Gehlot reaction on naresh meena who slapped sdm tonk | Image: PTI

Rajasthan Latest News: राजस्थान के टोंक में उपचुनाव के बीच ड्यूटी पर तैनात एसडीएम को सरेआम थप्पड़ मारने के बाद से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा सुर्खियों में हैं। घटना के अगले दिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया लेकिन उनके समर्थक कानून व्यवस्था को हाथ में लेकर सड़कों पर हंगामा मचा रहे हैं। इस थप्पड़ कांड पर रिएक्शन देते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर एसडीएम पर हमले के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

SDM थप्पड़ कांड पर क्या बोले गहलोत?

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ''राजस्थान में पुलिस की विश्वसनीयता खत्म हो गई है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

टोंक एसडीएम मारपीट मामले पर मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, ''राजस्थान में पुलिस की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई कि एक एसडीएम को थप्पड़ मारा गया? नरेश मीणा की हिम्मत कैसे हुई कि उन्होंने SDM को थप्पड़ मार दिया। ये घटना कोई मामूली घटना नहीं है।

Advertisement

नरेश मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान की पुलिस ने गुरुवार को समरवता गांव से नरेश मीणा को गिरफ्तार किया। टोंक के एसपी ने नरेश की गिरफ्तारी पर कहा कि  हमने उनसे कहा कि कानून को हाथ में न ले और अपने आपको समर्पित कर दे। उनका मन नहीं था लेकिन उन्हें पुलिस के आगे झुकना पड़ा। उन पर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए...उन पर पुराने मामले भी दर्ज थे उनकी रिपोर्ट मांगवाई गई है। 50-60 लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकि लोग जो भी इसमें शामिल होंगे उन्हें पकड़ा जाएगा।

कांग्रेस से बगावत कर चुके हैं नरेश मीणा

Advertisement

बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले  नरेश मीणा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बागी तेवर दिखाया था। कांग्रेस से बगावत कर उन्होंने छपरा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। बागी तेवर दिखाने के बाद उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था। उपचुनाव में कांग्रेस ने देवली उनियारी सीट से केसी मीणा को टिकट दे दिया। इसके बाद पार्टी के विपरीत जाकर नरेश ने निर्दलीय पर्चा भरा।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा? कांग्रेस के बागी नेता ने कभी अंगूठा काटकर किया था तिलक

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड