राजस्‍थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट भाषण किया शुरू

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट बुधवार को सदन में पेश किया। दिया कुमारी ने पूर्वाह्न 11 बजे सदन में बजट भाषण शुरू किया। इससे पहले सदन की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार की ओर से 20 फ

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajsamand MP Diya Kumari asserts BJP to form govt in Rajasthan
वित्त मंत्री दिया कुमारी | Image: PTI

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट बुधवार को सदन में पेश किया। दिया कुमारी ने पूर्वाह्न 11 बजे सदन में बजट भाषण शुरू किया। इससे पहले सदन की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार की ओर से 20 फरवरी को शून्यकाल के बाद जवाब दिया जाएगा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरोड़ी लाल मीणा द्वारा लगाए गए ‘फोन टैपिंग’ के आरोपों पर विपक्षी दल कांग्रेस सरकार से जवाब मांग रही है। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से सात फरवरी को जवाब दिया गया। इसके बाद आठ से 18 फरवरी तक सदन में अवकाश रहा। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरोड़ी लाल मीणा द्वारा लगाए गए ‘फोन टैपिंग’ के आरोपों पर विपक्षी दल कांग्रेस सरकार से जवाब मांग रही है। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से सात फरवरी को जवाब दिया गया। इसके बाद आठ से 18 फरवरी तक सदन में अवकाश रहा।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड