राजस्थान: बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी, आने वाले दिनों में कम होगा तापमान

राजस्थान के बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई जबकि बाकी जगहों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहा।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update
राजस्थान बारिश | Image: ANI

राजस्थान के बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई जबकि बाकी जगहों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहा।  प्रदेश से सर्दी विदा होने लगी है, लेकिन इसकी रफ्तार इतनी धीमी है कि रात में ठंड अभी भी बरकरार है. उत्तरी हवाओं के कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी और ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है. इसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके अनुसार मंगलवार सुबह तक के चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा तथा पश्चिम राजस्थान के बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदा बांदी दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर में 07.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड