Rajasthan: धौलपुर में पंचायत चुनाव में खूनी बवाल! फर्जी मतदान की अफवाह के बाद दो पक्षों में पथराव-आगजनी, पुलिस ने की हवाई फायरिंग-VIDEO

राजस्थान के धौलपुर जिले के बरौली गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश ने खूनी रूप ले लिया है। फर्जी मतदान की अफवाह को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें जमकर पथराव और आगजनी हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

राजस्थान के धौलपुर जिले के बरौली गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश ने खूनी रूप ले लिया है। रविवार रात सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग हुई, जिसमें पीतम पुत्र कल्याण की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद फर्जी मतदान की अफवाह को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें जमकर पथराव और आगजनी हुई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ पंचायत चुनाव है। दोनों पक्षों के परिवारों से कुछ लोग सरपंच चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बहसबाजी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बड़े विवाद में बदल गई। रविवार रात दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने हो गए और फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में पीतम की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल फैल गया।

फर्जी मतदान की अफवाह को लेकर भारी बवाल

अगले दिन फर्जी मतदान की अफवाह ने तनाव को और बढ़ा दिया। दोनों पक्ष पथराव पर उतर आए। एक पक्ष ने कुछ बाइकों में आग लगा दी। पथराव और आगजनी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति काबू में ली।

गांव में भारी पुलिसबल तैनात

एसपी ने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है, इसलिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल सभी लोगों की सूची तैयार कर ली गई है और कई टीमें आगे की जांच व गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हैं। गांव में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड