Rajasthan: नरेश मीणा की गिरफ्तारी...पुलिस ने मंच से उठाया, भीड़ रोकने के लिए छोड़े आंसू गैस के गोले

राजस्थान पुलिस ने आखिरकार निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। मीणा की गिरफ्तारी समरवता गांव से हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Naresh Meena Arrested
नरेश मीणा गिरफ्तार | Image: ANI/PTI

Naresh Meena Arrested: राजस्थान पुलिस ने आखिरकार निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी उनके ही समरवता गांव से की गई। मीणा को गिरफ्तार करने के लिए भारी संख्या में पुलिस पहुंची थी। मीणा को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई। इस दौरान उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया और बवाल काटा। पुलिस ने समर्थकों को हटाने के लिए बल का प्रयोग किया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े।


बुधवार को राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग के दौरान नरेश मीणा ने चुनावी ड्यूटी में तैनात SDM को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और कई गाड़ियों को फूंक डाला। देर रात टोंक के समरवता गांव बवाल मचा। इस बीच नरेश मीणा को उनके सर्मथकों ने पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया और साथ ले गए। हिंसा को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस मीणा की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही थी।

नरेश मीणा समरवता गांव से गिरफ्तार

टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके गांव समरवता पहुंची। जिस समय पुलिस गांव पहुंची उस दौरान नरेश मीणा मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे। पुलिस ने उन्हें मंच से ही उठा ले गई और वैन में बैठा दिया। इस दौरान उनके समर्थकों ने फिर बवाल शुरू कर दिया। इस दौरान  फिर से आगजनी भी गई। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
 

नरेश मीणा के खिलाफ 4 FIR दर्ज 

नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर टोंक के एसपी विकास सांगवान ने कहा कि उन्हें कानून हाथ में न लेने और सरेंडर करने को कहा था। पहले तो वह इसके मूड में नहीं थे, लेकिन पुलिस बल देखकर वह राजी हो गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पुराने रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे और उसके अनुसार गिरफ्तारियां की जाएंगी। इस मामले में 50-60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। नरेश मीणा के खिलाफ पुलिस ने 4 FIR दर्ज की है। 
1- SDM को थप्पड़ मारने 2- पुलिस कस्टडी से भागने 3- सरकारी काम मे बाधा डालने 4- लोगों को भड़काने का।

Advertisement

SDM को क्यों मारा था थप्पड़?

गिरफ्तारी से पहले नरेश मीणा नें साफ-साफ शब्दों कहा था कि मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। नरेश मीणा ने चुनावी ड्यूटी पर तैनात मालपुरा के SDM अमित चौधरी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि SDM ने तीन लोगों को धमकाकर जबरन मतदान करवाया। मैंने बूथ कार्यकर्ताओं से पूछा कि यह किसने किया, तो उन्होंने SDM का नाम लिया, इसलिए मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मैंने अपना विरोध जारी रखा और प्रशासन से कोई भी बूथ पर नहीं आने के बाद मैं पूरी तरह से शांत हो गया। 

यह भी पढ़ें:'SDM फर्जी वोटिंग करा रहे थे, मिर्ची बम...',नरेश मीणा का पुलिस पर आरोप

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड