अपडेटेड 10 March 2024 at 13:51 IST
राजस्थान कांग्रेस के दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी, पायलट के करीबी बैरवा समेत 32 BJP में शामिल
एमपी के बाद पड़ोसी राज्य राजस्थान में भी कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। करारा! उसके 3 पूर्व मंत्रियों समेत 32 ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

Rajasthan Congressmen Join BJP: लोकसभा चुनावों का ऐलान हुआ नहीं है लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस को झटके पे झटके लग रहे हैं। एमपी के बाद पड़ोसी राज्य राजस्थान में भी कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। करारा! उसके 3 पूर्व मंत्रियों समेत 32 ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में 3 पूर्व मंत्रियों सहित 32 बीजेपी में शामिल हुए।
इनमें गहलोत के करीबी और पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव भी शामिल हैं वही जिन्होंने आलाकमान के खिलाफ लोहा लिया था। वहीं नागौर के कद्दावर जाट नेता और पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा भी शामिल हैं। पायलट के करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री खिलाड़ीलाल बैरवा भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।


Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 10 March 2024 at 12:54 IST