दुनिया में भारत की संस्कृति की विशिष्ट पहचान: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की संस्कृति की दुनिया में विशिष्ट पहचान है और हमारे ऋषि-महर्षियों ने गौरवशाली संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma | Image: Facebook

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की संस्कृति की दुनिया में विशिष्ट पहचान है और हमारे ऋषि-महर्षियों ने गौरवशाली संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है। शर्मा यहां सांगानेर में होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि होली का पर्व खुशी एवं उल्लास का प्रतीक है। शर्मा ने कहा कि रंगों के त्योहार पर सभी अपने गिले शिकवे भुलाकर होली के रंग में रंग जाते है और रंगों के साथ राजस्थान का लगाव भी बहुत गहरा है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश को तो रंग रंगीलो राजस्थान कहा जाता है। शर्मा ने यहां उपस्थित जनसमूह के ऊपर फूलों की बारिश कर हर्षोल्लास के साथ रंगों के त्योहार को मनाया और आत्मीयता के साथ मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक के कल्याण और प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा, “हमने बजट में सभी 200 विधानसभाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। राजस्थान में पांच हजार गांवों को गरीब मुक्त बनाया जाएगा।” इससे पहले शर्मा डीग स्थित पूंछरी का लौठा धाम पहुंचे और श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन किए।

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: मनमानी करने पर BCCI ने दी बड़ी सजा, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए बैन, चौंकाने वाली वजह

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड