राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष देवनानी की तबीयत बिगड़ी, वरिष्ठ चिकित्सक पटना जाएंगे

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तबीयत सोमवार को पटना में अचानक बिगड़ गई जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Assembly Speaker Devnani health deteriorated
Rajasthan Assembly Speaker Devnani health deteriorated Rajasthan Assembly Speaker Devnani health deteriorated | Image: X- @VasudevDevnani

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तबीयत सोमवार को पटना में अचानक बिगड़ गई जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसे देखते हुए दो वरिष्ठ चिकित्सक और देवनानी के बेटे जयपुर से पटना जाएंगे। देवनानी अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (एआईपीओसी) में भाग लेने पटना गए थे।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी, एसएमएस अस्पताल के प्रमुख विशेषज्ञ (सर्जन) और राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. गिरधर गोयल और देवनानी के बेटे महेश देवनानी विमान से पटना के लिए रवाना हो रहे हैं। देवनानी विधानसभा के विशेष सचिव भारत भूषण शर्मा के साथ रविवार को पटना पहुंचे थे।

माहेश्वरी ने कहा, ‘‘मैंने विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर बात की। उनकी हालत स्थिर लग रही है। मैं डॉ. गिरधर गोयल और देवनानी के बेटे के साथ पटना के लिए रवाना हो रहा हूं।"

उन्होंने कहा कि पटना में उनकी स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें विमान से वापस जयपुर लाए जाने की संभावना है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड