खेलते-खेलते कार के अंदर घुस गई दो बहनें, अंदर से लॉक हो गया गेट... भीषण गर्मी में भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर निकल गई जान, VIDEO

Alwar Tragic Accident: अलवर जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खेलते समय एक कार सर्विस सेंटर में खड़ी बंद कार में फंस गईं और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
alwar two sisters die
अलवर जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई | Image: Social media

Alwar Tragic Accident: बुधवार को राजस्थान के अलवर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी मरम्मत के लिए आई थी और वहीं, खेलने के दौरान दो मासूम सगी बहनें कार में बंद हो गई। इस दौरान दम घुटने से दोनों मासूम बच्चियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटनास्थल के पास लगी सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सर्विस सेंटर में खड़ी थी गाड़ी

बताया जा रहा है कि गाड़ी सर्विस सेंटर में खड़ी थी। इस दौरान टीना (8) और लक्ष्मी (5), दोनों बहने खेलती हुई गाड़ी में बैठी और उसके बाद गाड़ी का दरवाजा लॉक हो गया, जिसके चलते दोनों गाड़ी के अंदर ही फंसी रह गईं। भीषण गर्मी और घुटन के करण कार के अंदर ही दोनों का दम घुट गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां कार में घुसती हुई दिखाई दे रही हैं।

पिता के साथ रहती थीं दोनों बच्चियां

इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लिया। लड़कियों की पहचान टीना (8) और लक्ष्मी (5) के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों के पिता एक सैलून की दुकान चलाते हैं और मूल रूप से बेड़म के रहने वाले हैं और वर्तमान में खुदनपूरी में किराए के मकान में रहते थे।

चार साल पहले हुआ था मां का निधन

दिल दहला देने वाली घटना के बाद टीना और लक्ष्मी के पिता ने कहा कि रोज की तरह सुबह बच्चों को घर पर छोड़कर काम पर चले गए थे, लेकिन जब खाना खाने लिए घर आया है, तो बच्चियों को गायब पाया। इसके बाद उनकी तलाशी शुरू कर दी और बाद में दोनों खड़ी कार के अंदर बेहोश अवस्था में मिली। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि दोनों मासूम बच्चियों की मां का निधन हो चुका था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: बंगाल: मदरसे में 'वंदे मातरम' जरूरी करने पर गरमाई सियासत, हुमायूं कबीर बोले- वहां नहीं होना चाहिए, क्योंकि मुसलमान कुरान पढ़ते हैं वो...
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड