दिल्ली-NCR में 'रेनी संडे', झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें; इन राज्यों में IMD का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया था और दिल्ली-एनसीआर में सुबह होते ही बारिश शुरू हो गई थी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश तो कुछ जगहों पर तेज बारिश जारी है।
- भारत
- 2 min read

मौसम विभाग ने रविवार को भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया था और दिल्ली-एनसीआर में सुबह होते ही बारिश शुरू हो गई है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश तो कुछ जगहों पर तेज बारिश जारी है। नोएडा में सुबह 6 बजे के करीब आसमान में काले बादल छा चुके थे जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इस कारण ग्रेटर नोएडा में तो कई जगह जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।
बारिश के मौसम के कारण आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश जारी रहने की बात कही है।
देश के किन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में भारी से अधिक बारिश हो सकती है। ऐसे में आप घर से निकलने से पहले अपने साथ छाता रखना ना भूलें।
तो वहीं उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पहले से ही लगातार बारिश हो रही है। इस कारण इन राज्यों में आने वाली नदियों का जलस्तर काफी बढ़ चुका है। गंगा और यमुना नदी के बढ़ते स्तर को देखते हुए बाढ़ का खतरा बना हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Advertisement
दक्षिण भारत में कैसा है मौसम
उत्तर और मध्य के साथ दक्षिण भारत के भी अधिकतर राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है। आईएमडी के अनुसार कर्नाटक, केरलम और लक्षद्वीप में तेज बारिश होने की संभावना जता रखी है। केरलम में तो आज 23 अगस्त से ही भारी बारिश आ सकती है।