अपडेटेड 11 August 2024 at 10:57 IST
Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस
Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
- भारत
- 2 min read

Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2.9 मिलीमीटर बारिश हुई।
आईएमडी ने बताया कि रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने छावला स्टैंड के पास जलभराव और तीन क्लस्टर बस के खराब होने के कारण नजफगढ़ फिरनी रोड पर यातायात प्रभावित होने की जानकारी दी।
Advertisement
यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह भी बताया, ''नांगलोई से टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रोहतक रोड पर गड्ढों और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। कृपया मुंडका जाने से बचें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।''
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बज सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।
Advertisement
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 74 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 August 2024 at 10:57 IST