Punjab Railway Track Blast: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, मालगाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर घायल

Punjab Railway Track Blast: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब से रेलवे लाइन पर ब्लास्ट हुआ है। फतेहगढ़ साहिब में खानपुर के पास रेलवे लाइन पर एक धमाका हुआ है। जिससे मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि ड्राइवर घायल बताया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Punjab Railway Track Blast
Punjab Railway Track Blast | Image: Republic

Punjab Train Blast: गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के फतेहगढ़ से रेलवे लाइन पर ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां मालगाड़ी का चालक भी घायल बताया जा रहा है। DIG रोपड़ रेंज नानक सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘हमें एक सूचना मिली थी कि रात में यहां एक छोटा सा ब्लास्ट हुआ है। इसमें ड्राइवर को थोड़ी चोट आई है। ट्रेन और ट्रैक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जल्द ही इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। मैं स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि यह बहुत छोटा सा ब्लास्ट था।’

इंजन ड्राइवर को आई चोटें 

ये ब्लास्ट खानपुर के पास रेलवे लाइन पर हुआ है, सरहिंद में रेलवे लाइन पर ये ब्लास्ट रात के वक्त करीब 10 बजकर 5 मिनट पर हुआ और जिस वक्त ये ब्लास्ट हुआ ठीक उसी टाइम रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी गुजर रही थी। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका होता है। धमाके से रेलवे लाइन के पास धुंआ-धुंआ हो गया और मालगाड़ी के इंजन ड्राइवर को भी इसमें चोटें आई हैं। आवाज इतनी तेज थी कि स्थानीय लोग वहां तुरंत पहुंच गए और ट्रेन ड्राइवर को अस्पताल में पहुंचाया। 

14 घंटे बाद रेलवे ट्रैक पर आवाजाही शुरू 

गणतंत्र दिवस से ठीक 2 दिन पहले इस तरह की धमाके की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। हालांकि, इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि, अभी हालात ठीक हैं और 14 घंटे के बाद रेलवे ट्रैक पर आवाजाही भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि धमाका बहुत छोटा था।  

यह भी पढ़ें: Noida Engineer Death: युवराज की मौत मामले में SIT ने 8 घंटे की पूछताछ

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड