रेलवे बोर्ड ने ग्रुप-C के सभी लंबित विभागीय चयनों को किया निरस्त

Railway Board: रेलवे बोर्ड ने समूह सी के सभी लंबित विभागीय चयनों को निरस्त कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Railway Zones Extend Current Train Time Table Until December 31, 2024
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Railway Board: रेलवे बोर्ड ने ग्रुप ‘सी’ पदों पर सभी लंबित विभागीय चयनों को रद्द कर दिया है, जिन्हें चार मार्च तक अंतिम रूप नहीं दिया गया और अनुमोदित भी नहीं किया गया । अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बुधवार को सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को भेजे गए एक परिपत्र में, बोर्ड ने कहा, ‘‘हाल के दिनों में विभागीय चयन में देखी गई कई अनियमितताओं के कारण, विभागीय चयन ढांचे पर फिर से विचार करने का निर्णय लिया गया है और सभी लंबित चयन/एलडीसीई/जीडीसीई (ग्रुप सी के भीतर) जिन्हें चार मार्च तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है और अनुमोदित नहीं किया गया है, उन्हें रद्द माना जाए।’’

उसने कहा, ‘‘अगले आदेश तक कोई और चयन शुरू नहीं किया जा सकता है।’’

Advertisement

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा ने वाहनों के प्रवेश को लेकर कड़े कदम उठाए, संसद के सुरक्षा मॉडल को अपनाया

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड