अपडेटेड 9 August 2024 at 23:54 IST

'पैसेंजर ट्रेन से होने वाली आमदनी का 5 प्रतिशत फ्लेक्स और तत्काल टिकट से', संसद में अश्विनी वैष्णव

वैष्णव ने बताया कि 2018-19 से 2022-23 के दौरान फ्लेक्सी किराया, तत्काल और प्रीमियम तत्काल से रेलवे को हुई आमदनी उसके कुल राजस्व का लगभग पांच प्रतिशत है।

Follow : Google News Icon  
Ashwini Vaishnav
संसद में अश्विनी वैष्णव | Image: PTI

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद को बताया कि 2018-19 से 2022-23 के दौरान फ्लेक्सी किराया, तत्काल और प्रीमियम तत्काल से रेलवे को हुई आमदनी यात्री सेवाओं से अर्जित उसके कुल राजस्व का लगभग पांच प्रतिशत है।

वैष्णव ने माकपा सदस्य जॉन ब्रिटास के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। ब्रिटास ने पिछले पांच वित्त वर्ष और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान फ्लेक्सी किराया, तत्काल, प्रीमियम तत्काल और टिकटों को र‌द्द किए जाने से रेलवे को हुई आमदनी का ब्योरा मांगा था।

Advertisement

रेल मंत्री वैष्णव ने इसके जवाब में कहा, 'वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान फ्लेक्सी किराया, तत्काल और प्रीमियम तत्काल के कारण रेलवे ‌द्वारा अर्जित राजस्व यात्री सेवाओं से अर्जित कुल राजस्व का लगभग पांच प्रतिशत है। इसके अलावा, यात्रियों ‌द्वारा टिकट रद्द कराने के कारण जमा की गई राशि का ब्योरा अलग से नहीं रखा जाता है।' उन्होंने कहा कि प्रतीक्षा सूची वाले टिकट के मामले में यथा लागू लिपिकीय प्रभार को छोड़कर पूरी राशि वापस की जाती है।

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 9 August 2024 at 23:54 IST