महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, बीच पर पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की समुद्र में डूबकर मौत

Raigad Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार समुद्र में नहाने गए 8 छात्रों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Raigad Maharashtra 8 students drown while bathing in the sea
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत | Image: X

Raigad Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित दिवेआगर से एक बड़ी और दर्दनाक खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार समुद्र में नहाने गए 8 छात्रों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी लोग पुणे के आलंदी से एक निजी कोचिंग क्लास के टूर पर दिवेआगर आए थे।

बताया जा रहा है कि सभी बीच पर पिकनिक मनाने आए थे और इसी दौरान समुद्र में उतरने के बाद पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वे मुश्किल में फंस गए और देखते ही देखते सभी छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

48 छात्र-शिक्षक पिकनिक के लिए दिवेआगर गए थे

दिवेआगर SP कार्यालय के अनुसार पुणे के आलंदी स्थित विनर्स एकेडमी के कुल 48 छात्र और शिक्षक (जिनमें 25 लड़के, 17 लड़कियाँ और 6 शिक्षक शामिल थे) पिकनिक/टूर के लिए दिघी सागरी, दिवेआगर बीच गए थे, जहां समुद्र में डूबने से आठ छात्रों की मौत हो गई। पुलिस आगे की जांच में जुट गई और आगे की कार्रवाई जारी है।

हादसे का शिकार हुए छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे

पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे और वे पुणे जिले के आलंदी स्थित निजी कोचिंग संस्थान ‘विनर्स अकादमी’ के थे। सभी कोचिंग की तरफ से दिवेआगर पिकनिक के लिए गए थे। बता दें कि दिवेआगर बीच मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है।

Advertisement

पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाए

पुलिस के अनुसार समुद्र में जब छात्र उतरे तो पानी की गहराई और समुद्री बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा पाए। इसी दौरान सभी छात्रा लहरों के साथ बह गए, जिसके कारण आठ छात्रों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंच जांच में जुटी पुलिस

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिसकर्मी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पहुंच गए। सूचना मिलते ही तलाशी और बचाव दल अपने कार्य में लग गई और अभियान के दौरान सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए। वहीं, हादसे के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले ने जताया दुख

NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले ने भी इस घटना पर दुख जताया। "यह बहुत ही बुरी घटना है। हम इस खबर से सदमे में हैं। हम आगे की जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं, और मैं बस उम्मीद कर रही हूं कि घायल हुए कुछ छात्र सुरक्षित घर पहुंच जाएं।"

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड