अपडेटेड 7 September 2024 at 08:39 IST

चॉकलेट में गांजे के बाद अब आइसक्रीम में व्हिस्की...बच्चे कर रहे थे सेवन; रेड पर पहुंचे अधिकारी तो...

पार्लर में प्रत्येक किलोग्राम आइसक्रीम में 60 मिलीलीटर व्हिस्की मिलाकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। सोशल मीडिया पर इसका विज्ञापन भी हो रहा था।

Follow : Google News Icon  
whiskey in ice cream
आइस्क्रीम में व्हिस्की | Image: X- ANI, Freepik

Whiskey in Icecream: हैदराबाद के एक आइस्क्रीम पार्लर पर एक्साइज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पार्लर पर छापा मारकर 11.5 किलोग्राम आइस्क्रीम जब्त कर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पार्लर में व्हिस्की वाली आइस्क्रीम बेची जा रही थीं।

सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिलने के बाद एक्साइस टीम के अधिकारी आइस्क्रीम पार्लन में पहुंचे। छापेमारी के दौरान यहां उन्हें व्हस्किी वाली आइस्क्रीम खुलेआम बिकती मिली। यह बच्चों को भी बेची जा रही थी। प्रत्येक किलोग्राम आइस्क्रीम में 60 मिललीटर व्हिस्की मिलाकर इसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।

खुलेआम बिकती मिलीं व्हिस्की वाली आइस्क्रीम

मामला हैदराबाद के जुबली हिल्स के एक आइस्क्रीम पार्लर का है। शरथ चंद्र रेड्डी द्वारा इस पार्लर का संचालन किया जा रहा था। छापेमारी को लेकर एक्साइज विभाग पुलिस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक टीम ने जुबली हिल्स में रोड नंबर 1 और 5 पर एक कैफे आइसक्रीम पार्लर पर छापा मारा। यहां उन्हें व्हिस्की आइसक्रीम खुलेआम बिकती हुई मिली।

सोशल मीडिया पर होता था आइस्क्रीम का प्रचार

बयान में आगे बताया गया कि शरथ चंद्र रेड्डी द्वारा संचालित पार्लर प्रत्येक किलोग्राम आइसक्रीम में 60 मिलीलीटर व्हिस्की मिलाकर ऊंचे दामों पर बेच रहा था। आरोपी दयाकर रेड्डी और शोभन ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर इसका विज्ञापन भी कर रहे थे। पुलिस ने व्हिस्की आइस्क्रीम की 23 पीस जब्त की, जो कुल 11.5 किलोग्राम की है। आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

Advertisement

मामले में जांच जारी

तेलंगाना के निषेध और उत्पाद शुल्क के संयुक्त आयुक्त एसवाई क़ुरैशी ने मामले को लेकर कहा, "एसटीएफ B टीम ने आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बच्चों को बेचने का मामला पकड़ा। यह जुबली हिल्स रोड पर हुआ। आइसक्रीम का सेवन सबसे ज्यादा बच्चों द्वारा किया जाता है। यह एक खतरनाक चलन है। पहले हमने चॉकलेट में गांजा मिला हुआ देखा है। इसमें हमने 11.5 किलोग्राम आइसक्रीम जब्त की है। हम दो लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं। मामले की जांच कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।"

यह भी पढ़ें: VIDEO: पेट में सींग घुसने से निकली आंत, मेरठ में सांड के हमले से बुजुर्ग घायल; CCTV में कैद

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 September 2024 at 08:39 IST