'प्रभु श्रीराम की याद आई, उन्हें राहुल को भी ले जाना और प्रायश्चित करना चाहिए, कितनों को गोली मारी.. ', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने 12 दिसंबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि उन्हें प्रभु श्रीराम की याद आई लेकिन उनको राहुल गांधी को भी लेकर जाना चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ravi Kishan speaks on Akhilesh's Ayodhya visit
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर रवि किशन का तंज | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और रामलला के दर्शन के ऐलान के साथ ही BJP उनपर लगातार हमलावर है। BJP सांसद रवि किशन ने उनके इस फैसले पर लगातार तंज कस रहे हैं। अखिलेश को सलाह देते हुए रवि किशन ने कहा, अगर आप राम मंदिर जा रहे हैं तो अपने बड़े भाई राहुल गांधी को भी साथ लेकर जाएं। साथ ही राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर चली गोलियों के लिए प्रायश्चित करे और माफी भी मांगें।

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कहा, “यह बहुत अच्छी बात है कि अखिलेश को प्रभु श्रीराम की याद आई, लेकिन उनको राहुल गांधी को भी लेकर जाना चाहिए। जो लोग कहते थे कि भगवान राम काल्पनिक हैं, उनको वहां जरूर जाना चाहिए। उनको वहां जाकर आत्मचिंतन करना चाहिए कि हम लोगों ने मंदिर बनने नहीं दिया, क्या हम सही थे? सभी हिंदुओं को वहां (श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में) जाना चाहिए।”

अखिलेश को मंदिर में जाकर प्रायश्चित करना चाहिए-रवि किशन

उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या जाकर मंदिर की भव्यता भी देखनी चाहिए। जो काम आप लोग नहीं कर पाए, वह मोदी जी और योगी जी ने कर दिया। भाजपा सरकार ने मंदिर बना दिया। लेकिन वहां जाकर आत्मचिंतन जरूर करना चाहिए कि कितने लोगों पर गोलियां चलाई गईं और मंदिर का विरोध किया गया। मोदी जी तो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। उन्होंने सौ करोड़ राम भक्तों को उनके भगवान का आवास दिलाया है। इसलिए वहां जाकर मंदिर की भव्यता जरूर देखें।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर पहली बार जाएंगे अखिलेश

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौका होगा जब अखिलेश यादव अयोध्या दौरा पर होगें, जिसमें वे राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे।  ऐसे में अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 12 दिसंबर को सपा प्रमुख का प्रस्तावित अयोध्या दौरा राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बन गया है।

Advertisement

पूर्व सपा विधायक पवन पांडे के अनुसार, अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव अपनी यात्रा के दौरान राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे। जनवरी 2024 में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद, अखिलेश का यह पहला राम मंदिर दौरा होगा। अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे। इस दौरान वो साधु-संतों और महंतों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'सनातन पर्व पर भी घिनौना तुष्टिकरण...', खड़गे के बयान पर भड़की BJP
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड