OBC की हिस्सेदारी की लड़ाई जारी रहेगी, बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों के एक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात के बाद कहा कि वह अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi
OBC की हिस्सेदारी की लड़ाई जारी रहेगी, बोले राहुल गांधी | Image: Facebook

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों के एक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात के बाद कहा कि वह अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ते रहेंगे। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ (एनसीओबसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की।

व्हाट्सएच चैनल पर पोस्ट किया..

इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएच चैनल पर पोस्ट किया, ‘‘आज, संसद भवन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की जो सार्वजनिक क्षेत्र के 30,000 ओबीसी कर्मचारियों का संगठन है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और पब्लिक सेक्टर (सार्वजनिक क्षेत्र) में उनके प्रतिनिधित्व से जुड़ी चुनौतियों पर चिंता जाहिर की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओबीसी वर्ग की भारत में सबसे बड़ी आबादी है जिनका हर क्षेत्र में बड़ा योगदान हैं। उनकी समृद्धि और हिस्सेदारी की लड़ाई पूरी शक्ति के साथ लड़ता रहूंगा।’’

ये भी पढ़ें - महिलाओं की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए करना चाहिए काम: कृतिका कामरा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड