पति लालू यादव के जन्मदिन का जश्न, लौंडा नाच और पटना में खुली महफिल...पत्नी राबड़ी ने सिंगर को दे दिया हाथ से निकाल के हीरे के 2 कंगन- VIDEO

लालू यादव ने अपना 79वां जन्मदिन परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। इस खास मौके पर पत्नी राबड़ी देवी ने जो दरियादिली दिखाई, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

मौका था बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का। परिवार ने इसे खास बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। लालू यादव ने अपना 79वां जन्मदिन गुरुवार को परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। पूरे दिन परिवार के सदस्यों और कार्यकर्ताओं की बधाई लेने के बाद देर शाम राबड़ी आवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राबड़ी देवी का दरियादिली भी देखने को मिला।

राबड़ी आवास पर आयोजित इस खास समारोह में पारंपरिक भोजपुरी संस्कृति की छटा देखने को मिली। बिहार की लोकप्रिय लौंडा नाच की प्रस्तुती ने पूरे माहौल को जोश से भर दिया। लालू परिवार के साथ कार्यकर्ताओं ने भी लौंडा नाच का लुफ्त उठाया तो भोजपुरी गायक छोटू छलिया के गानों ने समां बांध दिया। बड़ी संख्या में RJD के नेता से लेकर कार्यकर्ता इस जश्न में शामिल हुए।

राबड़ी देवी ने सिंगर को तोहफे में दे दिया हीरे का कंगन

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर भोजपुरी गायक छोटू छलिया की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। उनके गानों से खुश होकर राबड़ी देवी ने तुरंत अपना हाथ का हीरे से जड़ा कंगन उतारकर गायक छोटू छलिया को तोहफे के रूप में दे दिया। इस सम्मान से छोटू छलिया भी भावुक हो गए। अब पूरे कार्यक्रम में से इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लालू के 79वें जन्मदिन पर परिवार में जश्न

लालू यादव के जन्मदिन का जश्न देर बुधवार देर रात से ही शुरू हो गया है। रात 12 बेटे पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और बेटियों के साथ लालू यादव ने पहला केक काटा। इसके बाद पूरे दिन जश्न चलता रहा। दिन में उनके आवास पर बधाई देने आए कार्यकर्ताओं को उन्होंने अपने हाथों से खाना परोसा। जिसका वीडियो भी सामने आया था।

Advertisement

 79 पाउंड का काटा विशाल केक 

लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव समेत अन्य परिवारजनों के साथ 79 पाउंड का विशाल केक भी काटा। लालू यादव अपने परिवार के साथ बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। मीसा भारती भी पिता के जन्मदिन पर उनके साथ पूरे दिन मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: '5 बार वॉशरूम गई...' अक्षरा ने अक्षय संग काम करने का एक्सपीरियंस

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड