LIVE BLOG

'अनुच्छेद 370 वापस लाना संभव नहीं', राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में बोलीं शगुन परिहार

R Bharat Summit: आज देश के सबसे बड़ा न्यूज इवेंट रिपब्लिक भारत समिट 2024 का दिल्ली में आयोजन हो रहा है। मंच पर राजनीति से लेकर मनोरंजन समेत विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों पहुंच रही हैं। मनोहर लाल खट्टर से आतिशी तक ने समिट में शिरकत की। रिपब्लिक भारत समिट से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ....

Follow : Google News Icon  
Rashtra Sarvopari Sammelan
Rashtra Sarvopari Sammelan | Image: Republic

अनंत अंबानी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की हुई मुलाकात

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ट्वीट किया, "मुंबई में जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड ने अनंत अंबानी से मुलाकात की और उन्हें ओडिशा में निवेश पर चर्चा करने के लिए अगले साल जनवरी-2025 में आयोजित होने वाले 'उत्कर्ष ओडिशा सम्मेलन' के लिए आमंत्रित किया..."


जल्द ही हम पर्यटन नीति शुरू करने जा रहे हैं: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "मैं हमारे मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहती हूं। आज हमने बैठक की जहां हम पर्यटन उद्योग से संबंधित बहुत से लोगों और संभावित निवेशकों से मिले... राजस्थान में क्या-क्या संभावनाएं हैं इसके बारे में हमने उनसे बात की... चर्चा काफी अच्छी रही... हमें उम्मीद है कि इस यात्रा के बाद हमें बहुत सारे पर्यटक राजस्थान पहुंचेंगे... पर्यटन एक तरह से राजस्थान में दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है जो 12% है। हमें उम्मीद है कि अगले 4 से 5 वर्षों में इसमें 50% तक बढ़ोतरी होगी... जल्द ही हम पर्यटन नीति शुरू करने जा रहे हैं... हम नई फिल्म नीति भी पेश करने जा रहे हैं..."


Advertisement

हमने 6 सेक्टर चिन्हित किए हैं: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने कहा, "हमने 6 सेक्टर चिन्हित किए हैं, पहला है पर्यटन, दूसरा है कृषि, डेटा स्टोरेज और खाद्य, प्रसंस्करण। इसका जिक्र मेरे पहले बजट भाषण में और जब मैंने बजट पेश किया था, तब भी किया गया था। मैंने इन सभी बातों का संकेत दिया था, लेकिन किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया और इसी दृष्टि से हमारी सरकार इस पर काम कर रही है..."


मैसूर में ED के छापों पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र का बयान

मैसूर में ED के छापों पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा, "इस घोटाले का खुलासा भाजपा द्वारा किया गया है - जो वर्तमान कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ रही है। विशेष रूप से MUDA मुद्दे पर, जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री का परिवार शामिल है। भाजपा ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है...कर्नाटक के सीएम गहरे संकट में हैं..."


Advertisement

तिहाड़ जेल से रिहा हुए AAP नेता सत्येंद्र जैन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने कहा, "इस देश में जो अत्याचार किया जा रहा है उससे जनता को दबना नहीं चाहिए और पीछे नहीं हटना चाहिए... जो लोग इसके खिलाफ हैं उन्हें सबक सिखाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से ये कहा कि वो दबेंगे नहीं... तमाम लोगों को गिरफ्तार किया गया क्योंकि हम केवल और केवल अन्याय के खिलाफ लड़े हैं... सत्येंद्र जैन को क्यों गिरफ्तार किया गया? वो मोहल्ला क्लीनिक बना रहे थे... दिल्ली के अस्पतालों में 18,000 बेड बन रहे थे। दुनिया के किसी भी शहर में इतना बड़ा विस्तार नहीं हो रहा था। अगर वो हो जाता तो सवाल उठ जाते... अरविंद केजरीवाल ने कहा यमुना साफ करेंगे। मैं वही काम कर रहा था... इसके लिए सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया कि काम ना हो लेकिन आप चिंता मत कीजिए। हम सभी काम करेंगे..."


बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में 5 आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश

गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और पुलिस ने 12 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों को 25 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में दो शूटर गिरफ्तार किए गए हैं और एक मुख्य शूटर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शूटरों को हथियार और पैसे मुहैया कराते थे। पुलिस ने कहा कि उन्हें शक है कि वे फोन के जरिए बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं।


हिमाचल का जो हक है वो हमें मिलना चाहिए: विक्रमादित्य सिंह

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "प्रदेश में हाइड्रो पावर एक बहुत बड़ा revenue सोर्स है। हमने प्रदेश के हित में कई सारी चीजें की हैं। प्रदेश को जो revenue डेफेसिट ग्रांट मिलती थी, वो 12000 करोड़ से 2000 करोड़ रूपये रह गयी है। हिमाचल का जो हक है वो हमें मिलना चाहिए।"


टैक्स को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बयान

टैक्स को लेकर रिपब्लिक भारत समिट में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरने कहा, “प्रदेश की जब आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो हमें उसके मुताबिक अपने फैसले करने चाहिए। टैक्स को लोग स्वीकार भी करते  हैं और उसका विरोध भी करते हैं। अब शायद हवा ही बची है, जिस पर टैक्स नहीं है। सब पर टैक्स ही टैक्स है। हमारे समय में टैक्स थे पर कम थे ,ज्यादा नहीं। हमारे समय में पानी को लेकर बहुत कम टैक्स था।”


रिपब्लिक भारत समिट में धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

रिपब्लिक भारत समिट में धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस के ऊपर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई लोगों के हाथ में सत्ता रही लेकिन उनको दिवालिया भी कहा गया है, क्योंकि उनकी खुद की समझ और उनके सलाहकार सही नहीं थे। जो वास्तविकता से दूर रहते हैं वो सामंतवादी हैं। अगर कांग्रेस का प्रजातंत्र पर विश्वास होता तो उनका ये हश्र नहीं होता।


'पंचायत 3' के 'बनराकस' दुर्गेश कुमार ने रिपब्लिक समिट में लगाया चार चांद

रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में दुर्गेश कुमार ने बताया कि उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड में बेस्ट साइड एक्टर के लिए चुना गया है। इसके साथ ही रिपब्लिक के मंच से उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील की। 


'बटेंगे तो कटेंगे का बयान एकदम सही'- राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि 'बटेंगे तो कटेंगे' का बयान एकदम सही है। इस सिर्फ एक धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। 


'बंटेंगे तो कंटेंगे' पर वोटयुद्ध

रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में 'बटेंगे तो कटेंगे' विषय पर BJP प्रवक्ता शिवम त्यागी, राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, समाजवादी पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया और RJD प्रवक्ता कंचना यादव कर रहे चर्चा


AAP को कोर्ट पर भरोसा होना चाहिए- बांसुरी स्वराज

BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि जहां तक अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने की बात थी तो उसमें बीजेपी का रोल कोई नहीं था। AAP को बेशक जांच एजेंसियों पर भरोसा ना हो लेकिन उन्हें कोर्ट पर तो भरोसा होना चाहिए। 
 


AAP ने सिर्फ प्रचार और भ्रष्टाचार पर पैसा खर्च किया- बांसुरी स्वराज

'बीजेपी की यूथ ब्रिगेड' थीम पर रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज से साथ बीजेपी की यूथ ब्रिगेड और राजनीति पर चर्चा के दौरान कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सारा पैसा सिर्फ प्रचार और भ्रष्टाचार में खर्च किया है। 


हमारा टूरिज्म सेक्टर तेजी से विकास कर रहा है- गजेंद्र सिंह शेखावत

'संस्कृति से सरोकार' थीम पर राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इतिहास इसका गवाह है कि अतीत में दुनियाभर के लोग भारत में यहां की संस्कृति देखने आते थे। हमारा टूरिज्म सेक्टर तेजी से विकास कर रहा है। पर्यटन के लिए सबसे ज्यादा जरूरत है वो है आधारभूत ढांचे की और ये एक बड़ी चुनौती है। मोदी सरकार ने इसपर काम किया है।  
 


2047 तक विकसित भारत बनाना मोदी सरकार 3.0 का गोल- पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार 3.0 का गोल है 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। पीएम मोदी ने 15 अगस्त को देश के सामने ये विजन रखा था।


'वक्फ बिल को संसद में पारित करवाने की पर्याप्त संख्या थी'

पीयूष गोयल ने कहा कि जब वक्फ बिल पेश किया गया था, तो हमारे पास इसे संसद में पारित करवाने के लिए पर्याप्त संख्या थी। लेकिन JPC का गठन किया गया। जो लोग समझना चाहते हैं, वे वास्तविकता जानते हैं। हम किसी भी चीज़ को प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं बनाते। अगर कोई गलती हुई है, तो हम उसे स्वीकार करते हैं। हम एक प्रगतिशील सरकार हैं। 


PM मोदी के काम का असर दिखा- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र या दिल्ली में मोदी जी के काम का असर साफ़ दिखाई देगा। उद्धव ठाकरे की सरकार विफल थी, और लोग एकनाथ शिंदे व उनकी टीम को उनके कामों के लिए सत्ता में वापस लाएंगे।" 
 


हरियाणा की जनता ने PM मोदी के काम पर वोट किया- पीयूष गोयल

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम बताते हैं कि लोगों ने पीएम मोदी के काम पर वोट किया है। 


जाति के नाम पर लोगों को बांटना चाहते हैं राहुल गांधी- अनुराग ठाकुर

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मैंने भरी सभा में पूछा कि संविधान की किताब में कितने पेज होते हैं तो एक भी विपक्षी सांसद इसका जवाब नहीं दे पाया। तीसरे बार लगातार लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी की क्या मजबूरी बन गई कि वो जाति के नाम पर लोगों का बंटवारा करवाना चाहते हैं 
 


अवैध निर्माण पर होनी चाहिए कार्रवाई- अनुराग ठाकुर

BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हिमाचल प्रदेश ने अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। किसी भी सरकार में अवैध निर्माण बना हो लेकिन उसपर समय रहते कार्रवाई होनी चाहिए।  


PMLA एक्ट का किया जा रहा दुरुपयोग- आतिशी

दिल्ली की CM आतिशी ने कहा कि PMLA एक्ट का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। 


विपक्ष की आवाज दबा रही केंद्रीय एजेंसियां- आतिशी

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में दिल्ली की CM आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के घर कई जांच एजेंसियों की रेड हुई, लेकिन एक पैसा भ्रष्टाचार का नहीं मिला। केंद्रीय जांच एजेंसी जो भी कार्रवाई कर रही है वो विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कर रही हैं। 


तीसरे विश्व युद्ध पर क्या बोले पूर्व राजनियक दीपक वोहरा

रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में पूर्व भारतीय राजनियक दीपक वोहरा ने कहा कि अगर तीसरा विश्वयुद्ध हुआ तो अगला पत्थरों से होगा क्योंकि तीसरे विश्वयुद्ध में कोई इंसान बचेगा नहीं।


'युद्ध के साइड इफेक्ट' पर चर्चा

रिपब्लिक भारत समिट के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में युद्ध के साइड इफेक्ट थीम में पूर्व राजनयिक और रक्षा विशेषज्ञ बता रहे हैं युद्ध के क्या हैं घातक परिणाम?


विपक्ष पर मनोहर लाल खट्टर का निशाना

  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि चुनाव हराने के बाद विपक्ष वही रटी-रटाई बातें बोलता है कि EVM हैक हो गई है और अगर वो चुनाव जीत जाए तो सबकछ कुछ सही है।


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का संबोधन

रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं इस सम्मेलन को बहुत महत्वपूर्ण मानता हूं। देश का नागरिकों के मन में जब राष्ट्र बसेगा, हम भी पीछे नहीं रहेंगे... आगे बढ़ेंगे। 


रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन का आगाज

रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन का आगाज हो गया है। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शिरकत करने के लिए पहुंचे। रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ मनोहर लाल खट्टर ने दीप जलाकर सम्मेलन की शुरुआत की। 


राजनीतिक जगत से जुड़ी दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत

राजनीतिक जगत से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां रिपब्लिक भारत समिट में शिरकत करेंगी। लिस्ट में BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी से लेकर AAP के संजय सिंह, दिल्ली की CM आतिशी, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, गजेंद्र सिंह शेखावत, बांसुरी स्वराज, शगुन परिहर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। 


'युद्ध के साइड इफेक्ट' पर होगी चर्चा

रिपब्लिक भारत समिट में डिफेंस पैनल में मेजर जनरल जीडी बख्शी के साथ पूर्व राजदूत दीपक वोहरा और रक्षा विशेषज्ञ बिशम्बर दयाल हमारे साथ जुड़ेंगे। इस दौरान चर्चा का विषय- 'युद्ध के साइड इफेक्ट' होगा। थोड़ी देर में 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' शुरू होगा। 


रिपब्लिक भारत समिट की थीम

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के लिए हमेशा राष्ट्र सर्वोपरि रहा है। ऐसे में इस बार 'किसमें कितना है दम' थीम पर इस बड़े सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसमें देश के बड़े-बड़े दिग्गज जुटेंगे और अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन में कई बड़ी हस्तियां शामिल होने जा रही हैं।
 


रिपब्लिक भारत समिट के खास मेहमान

योगी आदित्यनाथ
आतिशी मार्लेना
योग गुरु रामदेव
शिवराज सिंह चौहान
गजेंद्र सिंह शेखावत
अनुराग ठाकुर   
अखिलेश यादव
बांसुरी स्वराज 
शगुन परिहार 
संजय झा 
धर्मेन्द्र प्रधान 
पुष्कर सिंह धामी
स्मृति ईरानी   
मनोज तिवारी 
रवि किशन
मालिनी अवस्थी और अन्य


यहां देखें घर बैठे लाइव

R. Bharat LIVE TV: https://www.republicbharat.com/livetv
Website: https://www.republicbharat.com
Youtube: https://www.youtube.com/RepublicTVBharat
X: https://x.com/Republic_Bharat
Facebook : https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/
Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/


'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' का लाइव टेलीकास्ट

रिपब्लिक भारत समिट-2024 का आयोजन आज दिल्ली में होने जा रहा है। 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' का लाइव टेलीकास्ट शुक्रवार सुबह 9:15 बजे से रिपब्लिक भारत चैनल पर होगा। आप इसका सीधा लाइव प्रसारण अपने टीवी और फोन पर देख सकेंगे। हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी समिट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।


आज सजेगा सबसे बड़े न्यूज इवेंट का मंच

भारत के नंबर 1 न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ के सबसे बड़ा न्यूज इवेंट का मंच एक बार फिर सज रहा है। R. भारत समिट अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गजों से गुलजार होगा। राजनीति के धुरंधरों से रिपब्लिक भारत वो सीधे सवाल पूछेगा, जिसका सीधा सरोकार आपसे है। समिट को 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन (Rashtra Sarvopari Sammelan)' के नाम से जाना जाएगा। R. भारत समिट का विषय इस बार 'किसमें कितना है दम' रखा गया है।

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड