LIVE BLOG

R. भारत Sangam:रिपब्लिक भारत के मंच पर सुर और साहित्य का 'संगम',कार्तिक आर्यन समेत ये हस्तियां शामिल

R Bharat Sangam: रिपब्लिक भारत के कार्यक्रम 'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का सफलतापूर्वक समापन हो चुका है। साहित्य, कला, संगीत, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत कर इवेंट में चार चांद लगा दिए।

Follow : Google News Icon  
Republic Bharat Sangam
Republic Bharat Sangam | Image: Republic

R Bharat Sangam: रिपब्लिक भारत के कार्यक्रम 'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का सफलतापूर्वक समापन हो चुका है। साहित्य, कला, संगीत, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत कर इवेंट में चार चांद लगा दिए। इस इवेंट में कार्तिक आर्यन, अक्षरा सिंह, अनु कपूर, रघुवीर यादव, मनोज तिवारी, यामी गौतम, अनुपम खेर समेत तमाम कलाकार शामिल हुए।


रिपब्लिक भारत 'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का सफलतापूर्वक हुआ समापन

रिपब्लिक भारत के कार्यक्रम 'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का सफलतापूर्वक समापन हो चुका है। साहित्य, कला, संगीत, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत कर इवेंट में चार चांद लगा दिए।


कार्तिक आर्यन मेनिफेस्टेशन पर क्यों रखते है यकीन?

एक्टर कार्तिक आर्यन मेनिफेस्टेशन पर बहुत यकीन रखते हैं। ऐसे में जब उनसे सवाल किया गया कि वो मेनिफेस्टेशन पर इतना भरोसा क्यों रखते हैं तो उन्होंने कहा, 'क्योंकि जब आप किसी चीज को बहुत ही शिद्दत से पाने की कोशिश करते हैं तो मुझे लगता है कि आप उस तरफ और आगे बढ़ते हैं। यह सच में पावर ऑफ मेनिफेस्टेशन ही है। इसलिए मैं उस पर यकीन करता हूं। मेनिफेस्टेशन वास्तव में मेरे लिए काम करता है। ये आपको मेंटली मेहनत करने और आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करता है। एक्टिंग और एक्टर बनने का भी मेनिफेस्टेशन ही था।  


Advertisement

'इधर आने का नहीं... वायरल गाने पर क्या बोलीं अक्षरा सिंह?

भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपने वायरल गाने 'इधर आने का नहीं...' पर बात करते हुए कहा, 'मैं खुलकर कहती हूं कि मैं बहुत बड़ी तुर्रम खां सिंगर नहीं हूं। मुझे कहीं न कहीं यहां पर भी आंकने की कोशिश की गई। तो जबरदस्ती के थेथरई में भी बिहार आगे रहता है। हम पढ़ाई से लेकर हर चीज में आगे हैं। संस्कृतियों को लेकर चलते हैं। हालांकि कहीं न कहीं हम थेथरई में भी आगे ही रहते हैं। तो जहां कम आंकने की बात करें तो हमने वहां पर भी सबको लपेट लिया है।' उनकी इसी बात पर हॉल में ठहाके लगने लगे।


कार्तिक आर्यन ने बताई एक्टर बनने की पूरी कहानी

रिपब्लिक भारत के इस स्पेशल इवेंट में दर्शक सुबह से दिल थामकर कार्तिक आर्यन के इंतजार में बैठे हुए थे। जैसे ही मंच पर कार्तिक आर्यन की एंट्री हुई उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार कार्तिक आर्यन ने रिपब्लिक के मंच पर अपनी फिल्म 'प्यार का पंचनामा' का डायलॉग बोला। डायलॉग बोलते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़हाट से गूंज उठा।

इस दौरान 'भूल भुलैया फेम एक्टर ने खुलासा किया कि डॉक्टर फैमिली से होने के बावजूद उन्हें एक्टिंग का कीड़ा कहां से लगा। इसके जवाब में वो कहते हैं- 'कोई तो कुछ अलग करे। सभी के सभी डॉक्टर्स ही बन रहे थे।' उन्होंने आगे बताया कि मेरे घर में हर किसी का सपना था कि मैं सिर्फ या तो डॉक्टर बनूं या फिर इंजीनियर बनूं। लेकिन मुझे फिल्मों का बहुत शौक था। मैं बचपन से बहुत फिल्में देखता है। वही देख-देखकर मुझे हीरो बनने का शौक चढ़ा। 


Advertisement

प्रसून जोशी ने अपने सुरों से बांधा समां

CBFC के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने रिपब्लिक भारत के साहित्य, सुर और शक्ति संगम कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने सुरों से समां बांधा। उनकी आवाज सुन पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से क्यों लिया ब्रेक?

विक्रांत मैसी ने रिपब्लिक भारत के संगम इवेंट में एक्टिंग से ब्रेक लेने पर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह रिटायर नहीं हुए हैं, बल्कि टार्यड यानि थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल उनके लिए अच्छे रहे। वे 10-11 सालों से नॉनस्टॉप काम कर रहे हैं और अब उन्हें सर्विसिंग कराने की जरूरत है। 

एक्टर ने कहा कि ये उनके लिए वेलिडेशन है। जो उनके सपने पूरे हो रहे हैं, 2 मिनट बैठकर उन्हें समेटना और फील करना काफी जरूरी है। यादों को जीना, परिवार के साथ समय बिताना और इससे बेहतर करना जरूरी है। यही कारण है कि उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया।


पीएम मोदी की फैन हैं यामी गौतम

संगम इवेंट में यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ और ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्मों पर बात की और कहा कि वो पीएम मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं। उनके मुताबिक, “दुनियाभर में आज पीएम मोदी के चर्चे हैं। वो एक सच्चे लीडर हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सभी देशवासी काफी सेफ और सिक्योर महसूस करते हैं। उनकी एक ताकत है, विचार की स्पष्टता है जो मुझे काफी प्रभावित करती है। उन्होंने जो किया, चाहे उरी सर्जिकल स्ट्राइक हो या, आर्टिकल 370… इसके लिए काफी हिम्मत चाहिए”।


अनुपम खेर ने क्यों मनाया अपने पिता की मौत पर जश्न?

अनुपम खेर ने रिपब्लिक भारत के संगम इवेंट में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताईं। उन्होंने खुलासा किया कि अपने पिता की मौत पर उन्होंने शोक नहीं, बल्कि जश्न मनाया था। ऐसा क्यों, उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

खेर ने बताया कि जब उनके पिता पुष्करनाथ खेर ने दुनिया को अलविदा कहा, तब एक्टर रोए नहीं। उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता ने अपनी पूरी जिंदगी पूरी शान से जी। हर उतार-चढ़ाव में वह काफी पॉजिटिव रहे। ऐसे में उनके निधन पर उनके परिवार ने फैसला किया कि उन्होंने अबतक जो जिंदगी की है, उसका जश्न मनाएंगे।

खेर ने अपने मेहमानों से अपील की कि वो सफेद या काले कपड़ों की जगह, कलरफुल कपड़ों में आएं। उन्होंने एक रॉक बैंड भी बुलाया। उन्होंने मेहमानों से रोने के बजाय हंसने के लिए कहा।


कन्हैया मित्तल ने गाए बाबा खाटू श्याम के भजन

बाबा खाटू श्याम के गाने के साथ कन्हैया मित्तल ने साहित्य, सुर और शक्ति के संगम में बांधा समा


'अयोध्या के राजा, भारत है आपका' गाकर कन्हैया मित्तल ने बांधा समा

रिपब्लिक भारत के संगम में मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल ने 'अयोध्या के राजा, भारत है आपका' गाकर अपनी सुरों से समा बांध दिया। 


हर दौर हमारा है- स्मृति ईरानी

रिपब्लिक भारत के संगम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बॉलीवुड हो या सियासी गलियारा, बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के लिए 'हर दौर हमारा'। 


रिपब्लिक अपने आप में एक क्रांतिकारी चैनल है- स्मृति ईरानी

रिपब्लिक भारत के संगम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि रिपब्लिक अपने आप में एक क्रांतिकारी चैनल है। लेकिन साहित्य की शांति और अर्नब की क्रांति वो रिपब्लिक के हेडक्वार्टर में समन्वय के माध्यम से देखने को मिल रही है। 


कवयित्री अनामिका अंबर जैन 'लोकगीत और संगीत' थीम पर बांधा समा

'राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर' गाने के साथ  कवयित्री अनामिका अंबर जैन का रिपब्लिक के मंच से जय श्री राम का उद्घोष


हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने चलाए शब्दों के बाण

साहित्य, सुर और शक्ति के संगम के मंच पर 'हंसी के फुहारे, तंज की बौछार', जब हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने चलाए शब्दों के बाण


सनातन का विज्ञान से संबंध है- सच्चिदानंद जोशी

रिपब्लिक भारत के 'संगम' में लेखक सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि सनातन का बहुत ज्यादा विज्ञान से संबंध है और ये बात सबको मान लेनी चाहिए।


स्वाति मिश्रा ने सुर से बांधा समा

'मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे राम आएंगे' गाने के साथ स्वाति मिश्रा ने साहित्य, सुर और शक्ति के संगम में बांधा समा! 


'संगम' में सोनल मानसिंह ने की शिरकत

पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता और पूर्व सांसद डॉ सोनल मानसिंह का साहित्य, सुर और शक्ति के संगम में संबोधन


गजेंद्र सिंह शेखावत का कार्यक्रम में संंबोधन

'संगम' में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत के साहित्य की चर्चा वैदिक काल से प्रारंभ होती है। भारत को जानने के लिए दुनिया से जो लोग यहां आए तब भारत की सभ्यता, संस्कृति और उत्कर्ष से जलन रखने वाले लोग आक्रांता के रूप में भारत में आए। इतिहास में भारत की संस्कृति को मिटाने की कोशिश की गई। 


वेद मंत्रों के साथ 'संगम' का आगाज

वेद मंत्रों के साथ हुआ साहित्य, सुर और शक्ति के संगम का आगाज!


रिपब्लिक भारत के संगम का आगाज

रिपब्लिक भारत के साहित्य, सुर और शक्ति के 'संगम' का हुआ आगाज। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दीप प्रज्वलित कर 'संगम' का आगाज किया। 


हास्य कलाकार सुरेंद्र शर्मा करेंगे शिरकत

रिपब्लिक भारत के 'संगम' में हास्य कलाकार सुरेंद्र शर्मा शामिल होंगे। कई दिग्गज हस्तियां कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे। 


सुरों से समा बांधेंगे शंकर महादेवन

रिपब्लिक भारत के संगम में मशहूर गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन भी शिरकत करेंगे। वह इस कार्यक्रम में सुरों से समा बांधते नजर आएंगे। 


सोनल मानसिंह होंगी रिपब्लिक के 'संगम' में शामिल

रिपब्लिक के मंच पर आज दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता और पूर्व सांसद डॉ. सोनल मानसिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। 


रिपब्लिक के संगम में शिरकत करेंगे भजन गायक कन्हैया मित्तल

साहित्य, सुर और शक्ति के संगम में भजन गायक कन्हैया मित्तल शिरकत करेंगे। रिपब्लिक भारत संगम के जरिए हम साहित्य, सुर और शक्ति के अनमोल संगम से आपकी मुलाकात कराने जा रहे हैं। यह पहल भारतीय सांस्कृतिक विरासत को और आगे ले जाने का प्रयास है।


यहां देखें घर बैठे लाइव

'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का लाइव टेलीकास्ट शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से रिपब्लिक भारत चैनल पर होगा। हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। जहां यूजर्स को इससे जुड़ा हर अपडेट लगातार मिलता रहेगा। इसके अलावा हमारी वेबसाइट पर भी आप पढ़ सकेंगे।


'रिपब्लिक भारत संगम' में शामिल होंगी ये हस्तियां

गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री
सुधांशु त्रिवेदी, बीजेपी सांसद  
स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री 
मनोज तिवारी, भोजपुरी एक्टर और सांसद 
अनुपम खेर, अभिनेता 
कार्तिक आर्यन, अभिनेता 
अन्नू कपूर, अभिनेता 
रघुबीर यादव, अभिनेता
यामी गौतम, अभिनेत्री 
विक्रांत मैसी, अभिनेता 
अक्षरा सिंह, भोजपुरी एक्ट्रेस 
डॉ. सोनल मानसिंह, कथक नृत्यांगना 
स्वाति मिश्रा, गायिका 
सच्चिदानंद जोशी, लेखक
सुरेंद्र शर्मा, हास्य कलाकार 
अनामिका अंबर जैन, कवियत्री 
दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी, कहानीकार एवं साहित्यकार
प्रज्ञा शर्मा दास्तानगो 
बॉस्को मार्टिस, कोरियोग्राफर 
कन्हैया मित्तल, भजन गायक 
संजुक्ता पराशर, आईपीएस 
नसरीन शेख, भारतीय महिला खो-खो टीम की कप्तान
मालिनी अवस्थी, लोक गायिका 
प्रसून जोशी, गीतकार 


गेस्ट लिस्ट में कई दिग्गज शामिल

रिपब्लिक भारत संगम में कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। खास मेहमानों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, एक्टर अनुपम खेर, गायिका स्वाति मिश्रा, कवयित्री अनामिका अंबर जैन, कथक नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह, हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, एक्टर रघुबीर यादव, एक्टर अनु कपूर समेत कई नाम शामिल हैं।


रिपब्लिक भारत के 'संगम' का उद्देश्य

कला जीवंत चित्रों का वर्णन है, जो लोककथाओं-संस्कृति और भावनाओं को प्रतिबिंबित करती है। कलात्मक अभिव्यक्ति की कोई सीमा नहीं होती। फिर चाहे बात भावपूर्ण साहित्य की हो या फिर सुंदर नृत्य की। रिपब्लिक भारत के इस संगम का भी लक्ष्य साहित्य, सुर और शक्ति के जरिए भारत के लोगों के बीच सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाना है।


रिपब्लिक के मंच पर लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा

भारत की संस्कृति और कला का जश्न मनाने के लिए रिपब्लिक भारत 'संगम - साहित्य, सुर और शक्ति' का आयोजन कर रहा है। 'संगम' का आयोजन रिपब्लिक मीडिया हाउस, सेक्टर 158 स्थित मुख्यालय में होगा। सुबह 9.30 बजे से इसकी शुरुआत होगी। रिपब्लिक के मंच पर साहित्य, कला, संगीत, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत के दिग्गज शामिल होंगे।

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड