BREAKING: दोहा से कतर जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप
दोहा से हांगकांग जा रही Qatar Airways Flight QR816 को शनिवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
- भारत
- 2 min read

दोहा से हांगकांग जा रही Qatar Airways Flight QR816 को शनिवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट ने दोपहर करीब 2 बजे सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक किसी बड़ी तकनीकी खामी की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस दौरान एयरपोर्ट पर पूर्व आपातकाल घोषित कर दिया गया था, जिसे बाद में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हटा लिया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, "दोहा (DOH) से हांगकांग (HKG) जा रहे एक विमान में तकनीकी खराबी के कारण, 14 अक्टूबर 2025 को दोपहर 14:12 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान दोपहर 14:32 बजे सुरक्षित रूप से उतर गया और दोपहर 14:38 बजे पूर्ण आपातकाल हटा लिया गया। हवाई अड्डे का संचालन अप्रभावित रहा। एसवीपीआईए सुरक्षित संचालन और यात्रियों व कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।"