अपडेटेड 4 February 2024 at 19:56 IST
UCC draft : धामी कैबिनेट ने UCC के ड्राफ्ट पर लगाई मुहर, 6 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा बिल
Uttarakhand Cabinet : रविवार को हुई कैबिनेट बैठक ने UCC ड्राफ्ट पर अपनी मंजूरी दे दी है। अब 6 फरवरी को विधानसभा में UCC बिल रखा जाएगा।
- भारत
- 2 min read
Uttarakhand Cabinet : उत्तराखंड में सोमवार को शुरू होने वाले विधानसभा का सत्र से पहले धामी कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को हरी झंडी दे दी है। रविवार शाम को हुई कैबिनेट की बैठक में UCC ड्राफ्ट को मंजूरी दी गई। अब 6 फरवरी को विधानसभा में UCC बिल रखा जाएगा। बता दें, दो फरवरी को ड्राफ्टिंग कमेटी ने 740 पेज का UCC ड्राफ्ट सरकार को सौंपा था।
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने 5 से 8 फरवरी तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। धामी सरकार 6 फरवरी को समान नागरिक संहिता (UCC) को विधानसभा में पेश केरगी। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में UCC ड्राफ्ट पर चर्चा हुई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी शामिल हुए।
विधानसभा में कब पेश होगा UCC बिल?
समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 740 पन्ने के दस्तावेज सौंपे थे। सीएम धामी ने कहा था कि 6 फरवरी को विधानसभा में पेश करने से पहले मसौदे की जांच, अध्ययन और चर्चा की जाएगी। UCC पर विधेयक पारित करने के लिए ही धामी सरकार ने विधानसभा का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। 4 भाग वाले इस 740 पन्नों के दस्तावेज को पांच-सदस्यीय समिति ने तैयार किया है। जिसकी अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई थीं। इस मसौदे को तैयार करने के लिए समिति ने 72 बैठकें की थीं।
UCC अपनाने वाला पहला राज्य होगा उत्तराखंड
UCC राज्य में सभी नागरिकों को उनके धर्म से परे एक समान विवाह, तलाक, भूमि, संपत्ति और विरासत कानूनों के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करेगा। अगर यह लागू होता है तो उत्तराखंड आजादी के बाद UCC अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। गोवा में पुर्तगाली शासन के दिनों से ही UCC लागू है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 4 February 2024 at 19:30 IST