पंजाब में बेकाबू कार का कहर; रोड पर काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को रौंदा, 8 की दर्दनाक मौत, VIDEO

पंजाब के संगरूर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां रोड पर सड़क किनारे काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस भीषण घटना में करीब 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

रविवार, 18 अक्टूबर को पंजाब के संगरूर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों को एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में करीब 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना गया।  

करीब 23 मजदूर कर रहे थे काम

शुरुआती जानकारी के अनुसार सड़क के किनारे मनरेगा के तहत करीब 23 महिला एवं पुरुष मजदूर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से एक तेज रफ्तार कार आ पहुंची और देखते देखते कार के मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें रौंदती चली गई।

हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार

हादसे की गति इतनी भयानक थी कि सड़क के किनारे काम कर रहे किसी भी मजदूर को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों के बीच चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते स्थानीय लोग भी जुट गए और घायल लोगों को तुरंत मदद करना शुरू कर दिया।  

घायलों का इलाज जारी

इस भयानक हादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद आसपास के लोगों के तुरंत पुलिस प्रशासन की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट कई। हादसे में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

संगरूर के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार बताते हैं, "दोपहर करीब 3:30 बजे एक घटना हुई। आठ लोगों को अस्पताल लाया गया है। एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया। पांच लोगों की हालत स्थिर है और दो को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है।"

आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, मौके पर ही 5 लोगों की मौत,VIDEO

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड