अपडेटेड 10 July 2024 at 14:48 IST
Punjab: संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरोह के सरगना की पहचान अमृतसर के प्रेम नगर निवासी जय शर्मा उर्फ सुक्खा पिस्तौल अंबरसारिया के रूप में हुई है।
- भारत
- 2 min read

पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को मोहाली के खरड़ स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरोह के सरगना की पहचान अमृतसर के प्रेम नगर निवासी जय शर्मा उर्फ सुक्खा पिस्तौल अंबरसारिया के रूप में हुई है।
डीजीपी यादव ने कहा कि...
चारों सदस्यों में अमृतसर के संधू कॉलोनी निवासी निखिल शर्मा उर्फ लाला, अमृतसर के कोट खालसा निवासी मोनी और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के अर्पित ठाकुर और करण शर्मा शामिल हैं। यादव ने बताया कि सुक्खा पिस्तौल के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, झपटमारी और चोरी से जुड़े सात मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने उनके पास से .32 बोर की दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और आठ कारतूस भी बरामद किए हैं। डीजीपी यादव ने कहा कि अमृतसर से पुलिस की टीम विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद संगठित अपराध गिरोह की गतिविधियों पर नजर रख रही थी कि सुक्खा पिस्तौल और उसके साथी अवैध रूप से हथियार खरीदने के लिए मध्य प्रदेश के खंडवा गए हैं।
यादव ने बताया कि पंजाब लौटने के बाद पुलिस ने खरड़ में उनके ठिकाने का पता लगाया और एक फ्लैट में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा हथियार और गोला-बारूद जब्त कर लिया। पुलिस प्रमुख ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - NEET UG परीक्षा रद्द होने की संभावनाओं से SC ने नहीं किया इनकार
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 July 2024 at 19:40 IST