पंजाब: जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य अमृतसर में गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक सदस्य को अमृतसर से गिरफ्तार किया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गू भगवानपुरिया जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Four miscreants who attacked cops under drug influence arrested in Surat
गिरफ्तार | Image: Representative

पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक सदस्य को अमृतसर से गिरफ्तार किया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गू भगवानपुरिया जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है। 

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अमृतसर की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा ने अवैध हथियार तस्करी के एक ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया और जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक सदस्य गुरबाज सिंह को गिरफ्तार किया।’ 

Advertisement

उन्होंने बताया कि उसके पास से गोला-बारूद सहित .32 बोर की छह पिस्तौल बरामद की गईं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद हथियार मध्यप्रदेश से पंजाब में आपराधिक गतिविधियों में उपयोग करने के लिए तस्करी करके लाए गए थे।’’ यादव ने बताया कि अवैध हथियार के धंधे में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड