पंजाब: अमृतसर में मादक पदार्थों के दो तस्करों के घर ढहाये गये
पंजाब के अमृतसर जिला प्रशासन ने दो कथित कुख्यात मादक पदार्थ तस्करों के घर को ढहा दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read

पंजाब के अमृतसर जिला प्रशासन ने दो कथित कुख्यात मादक पदार्थ तस्करों के घर को ढहा दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।आरोपी अनवर गिल और अभि के घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। अभियान की निगरानी कर रहे पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने यहां जारी एक बयान में मादक पदार्थ तस्करों को चेतावनी दी कि अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भुल्लर के अनुसार, गिल के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और शस्त्र अधिनियम का एक-एक मामला सहित कुल पांच मामले दर्ज हैं।उन्होंने बताया कि अभि के खिलाफ भी एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी चचेरे भाई हैं और एक ही घर में रहते हैं। इस अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त शिवदर्शन सिंह और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।